Explore

Search

July 27, 2026 12:33 am

लेटेस्ट न्यूज़

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित की ₹5,000/- की संपूर्ण धनराशि सफलतापूर्वक कराई गई वापस।

जनपद इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर ठगी के पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बढ़पुरा साइबर सेल टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के एक पीड़ित की संपूर्ण धनराशि वापस कराकर सराहनीय कार्य किया गया।

आवेदक ओमवीर यादव पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी उदी मोड़, जनपद इटावा द्वारा एनसीआरपी पोर्टल 1930 पर दर्ज कराते हुए अवगत कराया गया कि उनके बैंक खाते से अनधिकृत रूप से ₹5,000/- की धनराशि साइबर ठगी के माध्यम से स्थानांतरित कर ली गई है।

शिकायत प्राप्त होते ही थाना बढ़पुरा साइबर सेल टीम द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए तकनीकी विश्लेषण किया गया तथा संबंधित बैंक एवं भुगतान सेवा प्रदाताओं से प्रभावी समन्वय स्थापित कर आवश्यक विधिक एवं तकनीकी कार्रवाई की गई। टीम के सतत प्रयासों एवं त्वरित कार्यवाही के चलते 04.07.2026 को पीड़ित की ₹5,000/- की संपूर्ण धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

पुलिस टीम- प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार मिश्रा थाना बढ़पुरा, क0ऑ0 शुभम शर्मा, का0 सौरभ कुमार, का0 अजय कुमार।

इटावा पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार हों तो बिना विलंब 1930 साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दें अथवा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर धनराशि सुरक्षित कराई जा सके।

 

इटावा पुलिस—साइबर अपराध के विरुद्ध सतर्क, सजग एवं प्रतिबद्ध।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर