इटावा, शहर में 5 जूलाई को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन इटावा इकाई द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्न्तराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक नीरज बोरा होंगे। जिलाध्यक्ष विवेक गुप्ता ने बताया की कार्यकम सुबह 10 बजे से माया मैरिज होम रामलीला रोड पर होगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के सलाहकार विधायक रमेश जायसवाल, सदर विधायक सरिता भदौरिया, महिला प्रदेश अध्यक्ष मिथलेश अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुन्देलखण्ड बृज किशोर गुप्ता के अलावा अतिथि के रूप में सयुंक्त महामंत्री अन्र्तराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन डा. अजय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अरूण कुमार गुप्ता, इटावा पालिकाध्यक्ष ज्योति सन्दू गुप्ता, लखना पंचायत चैयरमेन गणेश पोरवाल एंव पूर्व चैयरमेन भरथना मनोज पोरवाल भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में इटावा के वैश्य समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, ध्रुव कुमार गुप्ता संरक्षक, अनमोल गुप्ता शंकर बजाज, अनुराग गुप्ता, मनोज गुप्ता, शिवम गुप्ता, राजेश गुप्ता, हरी पोरवाल, निरंजना गुप्ता मौजूद रहें।
लेटेस्ट न्यूज़
सवालों के घेरे में इटावा का कोचिंग हब: क्या विभाग की मिलीभगत से चल रहे थे अवैध सेंटर?
July 11, 2026
8:53 pm

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का प्रतिभा सम्मान समारोह 5 को कार्यक्रम की जानकारी देते जिलाध्यक्ष विवेक गुप्ता व अन्य










