Explore

Search

July 27, 2026 11:39 pm

लेटेस्ट न्यूज़

सपा मुखिया अखिलेश यादव और पूर्व विधायक अरविंद सिंह का जन्मोत्सव धूमधाम से मना

अब्दुल्ला अख़्तर
जनेश्वर मिश्र ब्राह्मण महासभा के कार्यक्रम में नए पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन, संगठन की मजबूती पर दिया जोर
छिबरामऊ । तहसील क्षेत्र के सलेमपुर स्थित शुभारंभ गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा छिबरामऊ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जनेश्वर मिश्र ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पं. प्रखर द्विवेदी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव, कन्नौज सदर के पूर्व विधायक अनिल दोहरे, विधानसभा अध्यक्ष उमेश चंद्रपाल, एडवोकेट सत्येंद्र द्विवेदी और विधानसभा अध्यक्ष युवजन सभा के नेतृत्व में संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं को उनके मनोनयन पत्र वितरित किए गए।
इस मौके पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा संगठन की ताकत ही हमारी असली शक्ति है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा से काम करें और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का काम करें।
जनेश्वर मिश्र ब्राह्मण महासभा के अंतर्गत संगठन का विस्तार करते हुए अनमोल दुबे को विधानसभा अध्यक्ष, शिवम चतुर्वेदीको जिला सचिव, देवकांत द्विवेदी को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।
इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य रूप से दीपक द्विवेदी, विमल दुबे, लालू ठेकेदार, सत्येंद्र यादव, सत्य प्रकाश बाथम, शादाब अली, रुद्रांश द्विवेदी सहित भारी संख्या में समाजवादी पार्टी और महासभा के सम्मानित नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नए पदाधिकारियों को उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर