Explore

Search

July 10, 2026 10:22 pm

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा पुलिस (थाना चौबिया) द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत थाना चौबिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत जाकर जागरुकता कार्यक्रम किया गया आयोजित, हेल्पलाइन नंबरों एवं साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

संडे बाजार ऐसोसिएशन इटावा का गठन, पदाधिकारियों ने 11सदस्यीय कार्यकारणी और 265 पटरी व्यापारीयों की लिस्ट सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी 

इटावा नेशनल ऐसोसिएशन आफ स्ट्रीट वेंडर्स आफ इंडिया नासवी के तत्वावधान में आज संडे बाजार ऐसोसिएशन का गठन किया गया ,नासवी के प्रांतीय संयोजक श्री इरशाद अहमद ने बताया कि संडे बाजार ऐसोसिएशन के संरक्षक व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित, अध्यक्ष शहवान अंसारी, उपाध्यक्ष विजेन्द्र ठाकुर ,मु शारिक, महामंत्री मु इरशाद बबलू, मंत्री जाहिद हुसैन, संगठन मंत्री धर्मेन्द्र चौहान, प्रचार मंत्री ताज मुहम्मद तथा कार्यकारणी सदस्य श्रीमती अर्चना और शब्बो को बनाया गया है

संडे बाजार ऐसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आज कार्यकारणी की सूची और 265 व्यापारीयों की सूची मोबाइल नं आधार नं सहित सिटी मजिस्ट्रेट श्री राजेन्द्र बहादुर सिंह और ई ओ नगरपालिका श्री संतोष कुमार मिश्र को सौंपी

सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि सभी रेहड़ी पटरी व्यापारी स्वच्छता का ध्यान रखते हुए बाजार लगायें, तथा कूड़ा नगरपालिका की गाड़ी में ही डालें,सड़क पर अतिक्रमण न किया जाए, उन्होंने ये भी कहा कि संडे बाजार एरिया में जो लोग स्थायी अतिक्रमण किए हुए हैं वे तीन दिन के अन्दर अतिक्रमण हटा लें अन्यथा उन पर कार्यवाही की जायेगी

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर