Explore

Search

June 25, 2026 6:46 pm

बुझ गए घरों के चिराग, नम आंखों से रो पड़ा छिबरामऊ; प्रियतेश सिंह तोमर के नेतृत्व में सपाइयों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

मासूमों की मौत हादसा नहीं, तंत्र की लापरवाही”— लखनऊ हादसे पर बिफरे सपा जिलाध्यक्ष प्रियतेश सिंह तोमर

छिबरामऊ (कन्नौज)। लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में असमय काल के गाल में समाए मासूम छात्रों और नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए छिबरामऊ के पीपल चौराहा पर एक शोक व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पीपल चौराहा पर एकत्रित होकर मोमबत्ती जलाई और दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

*दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई: प्रियतेश सिंह तोमर*

श्रद्धांजलि सभा का नेतृत्व कर रहे समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष प्रियतेश सिंह तोमर ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह हादसा बेहद हृदयविदारक है। जिन परिवारों ने अपने बच्चों को सुनहरे भविष्य के लिए कोचिंग भेजा था, आज उनके चिराग बुझ गए। सरकार को ऐसे कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा व्यवस्था की कड़ाई से जांच करनी चाहिए और इस लापरवाही के जिम्मेदार लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”
वरिष्ठ सपा नेता दीपू चौहान ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी समाजवादी पार्टी शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ी है। सपा नेता गोविंद यादव और अशोक चौहान ने भी घटना को प्रशासनिक तंत्र की विफलता बताते हुए भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग की।
पीपल चौराहा पर आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से अवनीश गुप्ता, रामू वर्मा,जितेंद्र पाल, सचिन,आयन खान,संजय,नीतेश,अमित आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से मोमबत्तियां जलाकर ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर