Explore

Search

July 28, 2026 5:24 am

लेटेस्ट न्यूज़

ई-पंजीकरण के खिलाफ बिफरे अधिवक्ता, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

अब्दुल्ला अख़्तर
बार एसोसिएशन छिबरामऊ की आम बैठक में हुआ बड़ा फैसला, उपजिलाधिकारी को सौंपा पत्र
छिबरामऊ (कन्नौज): सरकार द्वारा लागू की जा रही ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। बार एसोसिएशन छिबरामऊ की एक आम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से ई-पंजीकरण का पुरजोर विरोध करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक लिखित ज्ञापन उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी को सौंपा।
अधिवक्ताओं का कहना है कि ई-पंजीकरण व्यवस्था से तमाम व्यावहारिक दिक्कतें आएंगी, जिससे न सिर्फ जनता परेशान होगी बल्कि अधिवक्ताओं के सामने भी संकट खड़ा होगा। बार एसोसिएशन ने मांग की है कि जनहित और अधिवक्ता हित को ध्यान में रखते हुए इस फैसले पर पुनर्विचार किया जाए।
ज्ञापन देते समय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव व महासचिव पंकज मिश्रा के नेतृत्व में भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव दुबे, उपाध्यक्ष दिनेश यादव व राजकुमार सिंह, रजनीश यादव, अमित दुबे, आलोक दीक्षित, राजीव हजेला, मोहम्मद फैज, पूर्व महासचिव ललित प्रताप सिंह, अभिषेक दुबे, पंकज चतुर्वेदी, रावेन्द्र सिंह चौहान और ब्रह्मदत्त यादव सहित तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर