इटावा। एबीकेकेएम एवं समाज उत्थान समिति के संयुक्त नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण, बेहतर स्वास्थ्य एवं बढ़ते यातायात जाम से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से 26 जनवरी 2026 से लगातार .चलाए जा रहे “साइकिल चलाओ अभियान” को लेकर इटावा सफारी पार्क , इटावा के बहार साईकिल .अभियान के संस्थापक / एबीकेकेएम के इंजीनियर अजय कुमार को एबीकेकेएम – जिला महामंत्री ” इन्जी० राजेश कुमार वर्मा , साईकिल अभियान के संयोजक सुधांशु कुमार एवं सह संयोजक डॉ. हरीशंकर पटेल , शंशाक पटेल आदि ने तिलक कर ,फूल मालाओं , पट्टिका तथा प्रतीक चिन्ह तथा मिठाई खिलाकर ,मिठाई का वितरण भी किया।
अन्त में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपने – अपने विचार व्यक्त किए।
साईकिल अभियान के संस्थापक इंजीनियर अजय कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण और वाहनों की अधिकता समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी है। साइकिल केवल एक साधन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में मजबूत कदम है। उन्होंने युवाओं से प्रतिदिन कम से कम कुछ दूरी तक साइकिल का उपयोग करने की अपील की।
संयोजक – .सुधांशु कुमार ( योगाचार्य) ने कहा कि शहरों में बढ़ता ट्रैफिक जाम लोगों के समय और ऊर्जा दोनों को प्रभावित कर रहा है। यदि अधिक से अधिक लोग छोटी दूरी के लिए साइकिल अपनाएं तो जाम की समस्या में काफी कमी लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल जागरूकता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जनभागीदारी के माध्यम से इसे जन आंदोलन बनाया जाएगा।
सह संयोजक डॉ. हरीशंकर पटेल ने ३ इन्जी० अजय कुमार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए संबोधन में कहा कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। इससे शरीर स्वस्थ रहता है, हृदय मजबूत होता है और मानसिक तनाव भी कम होता है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग शारीरिक श्रम से दूर होते जा रहे हैं, ऐसे में साइकिल सबसे सरल और प्रभावी व्यायाम का माध्यम है। डॉ. पटेल ने समाज के सभी वर्गों से इस अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का आह्वान किया।
इन्जी० राजेश कुमार वर्मा ने उपस्थितजनों से “साइकिल चलाओ – पर्यावरण बचाओ”, “स्वस्थ शरीर – स्वच्छ शहर” एवं “जाम मुक्त भारत – साइकिल युक्त भारत” जैसे नारों के साथ अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर इन्जी अजय कुमार की धर्मपत्नी उत्तर प्रदेश की विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सम्मानित -सोमिका वर्मा भी उपस्थित रही।
बधाई देने वालो में मुख्यतः अरुण कुमार वर्मा , मुन्नालाल वर्मा , डॉ श्रीकांत , श्रीनिवास , सौम्य वर्मा , शंशाक पटेल ,नीलकमल , मीना वर्मा , डॉ० स्नेह लता उमराव , प्रीति वर्मा ,मनोरमा वर्मा , कविता वर्मा ,देवराज वर्मा, रामजीवन , गीताजंलि , राजरानी , वृज भूषण लाल ,स्वदेश , सचिन ,तेजस पटेल आदि रहे











