Explore

Search

July 27, 2026 9:40 am

लेटेस्ट न्यूज़

परिवार परामर्श केंद्र की पहल से बचे 4 परिवार, इटावा पुलिस ने कराया सुलह-समझौता

इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र/नई किरण “टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल” कार्यक्रम के तहत इटावा पुलिस ने 4 परिवारों के बीच सुलह-समझौता कराकर उनके परिवार को बिखरने से बचाया।

रविवार को परिवार परामर्श केंद्र महिला थाना इटावा में आयोजित सुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश चन्द्र के मार्गदर्शन में विभिन्न पारिवारिक मामलों की सुनवाई की गई।

सुनवाई के दौरान महिला थाना प्रभारी सुश्री प्रीति सेंगर, उप निरीक्षक आकांक्षा सिंह, उप निरीक्षक बृजेंद्र बहादुर सिंह, काउंसलर चित्रा परिहार, काउंसलर नमिता तिवारी, महिला आरक्षी एवं परिवार परामर्श केंद्र के कर्मचारी मौजूद रहे।

परिवार परामर्श केंद्र में कुल 31 पत्रावलियों की सुनवाई हुई। इनमें 13 मामलों में दोनों पक्ष उपस्थित रहे, 10 मामलों में दोनों पक्ष अनुपस्थित रहे, जबकि 8 मामलों में एक पक्ष उपस्थित रहा। सुनवाई के दौरान 3 पत्रावलियों का निस्तारण किया गया।

केंद्र के सदस्यों और अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने के बाद 4 परिवारों में आपसी सहमति से समझौता कराया गया। जिन परिवारों में सुलह-समझौता कराया गया, उनमें शिवानी पत्नी आदित्य निवासी उदी मोड़ थाना बढ़पुरा, दीपिका पत्नी अंशुल निवासी पचपेड़ा लखना थाना बकेवर, शोभा पत्नी राजवीर निवासी लोहाना अड्डा थाना सिविल लाइन तथा शिवानी पत्नी ध्रुव कुमार निवासी फतेहपुर रामू गुदरी थाना फफूंद जनपद औरैया शामिल हैं।

इटावा पुलिस की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे टूटते परिवारों को जोड़ने की सकारात्मक पहल बताया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर