इटावा। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा इटावा (पांचाल प्रान्त) का दायित्व ग्रहण कार्यक्रम नारायण वेंकट हाल में बड़ी धूमधाम से हरी शंकर त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री आर. एन. सिंह उप कृषि निदेशक, विशिष्ट अतिथि डा. आर. एन. दुबे प्रांतीय अध्यक्ष और निशंक जैन प्रांतीय वित्त सचिव, शपथ अधिकारी उमा कांत श्रीवास्तव प्रांतीय गतिविधि संयोजक संस्कार, शाखा सचिव नन्द कुमार यादव,कोषाध्यक्ष विवेक रंजन गुप्ता, संयोजक ओम नारायण शुक्ला और संचालक विवेक कुलश्रेष्ठ पूर्व क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक सेवा मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों ने भारत माता और स्वामी विवेकानंद जी के चित्रों पर चन्दन चावल लगाकर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उपस्थित लोगों ने वंदे मातरम् का गायन किया। सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का मस्तक पर चन्दन चावल लगाकर स्वागत किया गया। सभी अतिथियों को उत्तरीय पहनाकर प्रतीक चिन्ह भेंट किये गए। मंचासीन अतिथियों का परिचय पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष इन्द्र नारायण पाण्डेय ने प्रस्तुत करते हुए सभी का स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। वरिष्ठ सदस्य बी. के. सिंह ने परिषद के विषय में विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य अतिथि आर. एन. सिंह ने सभागार में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव का जीवन परोपकार के लिए ही हुआ है। परोपकार के विषय में कहा कि “परहित सरिस धर्म नहीं कोई “। परिषद सेवा कार्यों को प्रमुखता से करती है यह जानकर बहुत खुशी हुई। विशिष्ट अतिथि डा. राजेश नारायण दुबे प्रांतीय अध्यक्ष ने कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कहा कि शाखाओं को प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। प्रांतीय वित्त सचिव निशंक जैन ने वित्त सम्बन्धित विस्तृत जानकारी दी। अत्रि दीक्षित प्रांतीय गतिविधि संयोजक संपर्क ने भी अपने विषय की जानकारी दी। पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष इन्द्र नारायण पाण्डेय ने पर्यावरण विषय को सबके समक्ष प्रस्तुत किया।

शाखा के नवीन सदस्य राजेश कुमार गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, हर स्वरूप सक्सेना, शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी, वतन सक्सेना, सुधीर कुमार सिंह, लालजी शर्मा, वीरेन्द्र प्रसाद, गीता, भारत सिंह को शपथ अधिकारी इन्द्र नारायण पाण्डेय ने संकल्प ग्रहण कराया। शपथ अधिकारी उमा कांत श्रीवास्तव ने हरी शंकर त्रिपाठी अध्यक्ष, नन्द कुमार सचिव और कोषाध्यक्ष विवेक रंजन गुप्ता को दायित्व ग्रहण कराया। पांच गतिविधि संयोजक राजीव लोचन दीक्षित संपर्क , सौरभ सक्सेना सेवा, शैलेष कुमार पाठक पर्यावरण, श्रीमती इंदु कुलश्रेष्ठ संस्कार और श्रीमती निशा गुप्ता महिला सहभागिता को भी दायित्व ग्रहण कराया गया।
मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने परिषद के अति वरिष्ठ सदस्य गण श्रीमती कुसुमलता प्रधान, आनन्द प्रकाश नारायण दुबे, आशा राम मिश्रा, बी. के. सिंह, एस. एन. चौधरी , जगदीश नारायण दीक्षित और आर. के. एस. यादव को श्रद्धेय वरिष्ठ जन सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सुमित जोशी एडवोकेट कन्नौज, प्रताप नारायण सिंह विवेकानंद शाखा भरथना, आनन्द कुमार गुप्ता समर्पण शाखा जसवंत नगर, हरि दत्त दीक्षित अध्यक्ष, महेश बाथम सचिव, चंद्रभान मिश्रा कोषाध्यक्ष धर्मार्थ सेवा शाखा इटावा, अरविंद चौधरी अध्यक्ष और डा. स्नेह लता उमराव मित्र शाखा इटावा, श्रीमती नीलिमा चौधरी तुलसी शाखा, बृजानंद शर्मा प्रधानाचार्य , उमेश चन्द्र तिवारी प्रधानाचार्य , उमाशंकर दीक्षित , रणविजय सिंह, डॉ.आशीष त्रिपाठी सर्प मित्र, कवि रजनीश त्रिपाठी, संजय मिश्रा पूर्व प्रांतीय महासचिव, बृजेश मिश्रा सचिव अमरनाथ सेवा समिति, शिव किशोर दुबे एडवोकेट, संजय दुबे पप्पन एडवोकेट, राम मनोहर, अतुल भार्गव,लालजी प्रसाद दुबे जल सेवा प्रभारी, प्रमोद कुमार पांडेय, पूनम पांडेय सभासद चौगुर्जी, विमलेश शर्मा, शैलजा पाठक, पूनम तिवारी संध्या यादव, मंजू देवी, अर्चना दुबे, प्रीति सक्सेना , डा. इंदू बाला मिश्रा, शुभदा शुक्ला आदि सहित परिषद के सदस्यगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में शाखा अध्यक्ष हरी शंकर त्रिपाठी ने सभी आगत अतिथियों का आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्र गान के उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ। अन्त में सुरुचि भोज की भी व्यवस्था रही।











