अब्दुल्ला अख़्तर
छिबरामऊ (कन्नौज)।
थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती अपने प्रेम प्रसंग को लेकर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई। युवती अपने प्रेमी से शादी करने की मांग पर अड़ी थी और नीचे उतरने को तैयार नहीं थी। करीब घंटों चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस प्रशासन ने सूझबूझ का परिचय देते हुए युवती को सुरक्षित नीचे उतारा।
मिली जानकारी के अनुसार, अकबरपुर निवासी युवती का गांव के ही कन्हैया कुमार नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी की बात न बनने पर नाराज युवती अचानक गांव में स्थित हाइटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। युवती ऊपर से चिल्लाकर अपने प्रेमी को बुलाने और तुरंत शादी करने की मांग करने लगी।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ सुरेश कुमार, थानाध्यक्ष कपिल दुबे, कस्बा इंचार्ज मनुज चौधरी और सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज एवं पीएसी की टीम फायर ब्रिगेड एम्बुलेंस आदि को लेकर दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए । स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और युवती को समझाने का प्रयास शुरू किया।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए प्रेमी विवेक उर्फ कन्हैया कुमार को तलाश कर मौके पर बुलाया। युवती को भरोसा दिलाने के लिए पुलिस ने वीडियो कॉल के जरिए उसकी कन्हैया से बात कराई। प्रेमी को सामने देख और पुलिस के आश्वासन के बाद युवती का गुस्सा शांत हुआ।
पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत और सूझबूझ दिखाते हुए युवती को सकुशल टावर से नीचे उतार लिया। युवती के नीचे आते ही पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली।
कोतवाली प्रभारी कपिल दूबे ने कहा युवती भावनात्मक आवेश में टावर पर चढ़ गई थी। पुलिस टीम ने धैर्य से काम लिया और प्रेमी को मौके पर बुलाकर युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। फिलहाल दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया है, जहाँ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल, पुलिस दोनों प्रेमियों और उनके परिजनों को थाने ले गई है, जहाँ मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
लेटेस्ट न्यूज़
पीड़ित के 1,35,784 रुपये पूरी तरह वापस – इटावा पुलिस को मिली सराहना
May 12, 2026
9:10 pm
इटावा पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया गया।
May 8, 2026
6:06 pm

हाईवोल्टेज ड्रामा! शादी की जिद पर हाईटेंशन टावर पर चढ़ी प्रेमिका, पुलिस ने सूझबूझ से सुरक्षित उतारा










