Explore

Search

July 10, 2026 11:23 pm

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा पुलिस (थाना चौबिया) द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत थाना चौबिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत जाकर जागरुकता कार्यक्रम किया गया आयोजित, हेल्पलाइन नंबरों एवं साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

इटावा के सांसद जितेंद्र दोहरे विकास के नए आयाम स्थापित करने वाले जनप्रतिनिधि इटावा लोकसभा क्षेत्र को मिला एक सक्रिय और जुझारू नेता

इटावा से समाजवादी पार्टी के सांसद जितेंद्र दोहरे जब से इस लोकसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बने हैं, इटावा के विकास ने नई गति पकड़ ली है। उनके कार्यकाल में क्षेत्र में बुनियादी ढांचे से लेकर जनसुविधाओं तक हर क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। सांसद जितेंद्र दोहरे के प्रयासों से इटावा की सड़कों की स्थिति में जमीनी स्तर पर सुधार हुआ है। जर्जर हो चुकी सड़कों की मरम्मत के साथ-साथ नई सड़कों का निर्माण भी प्राथमिकता के आधार पर कराया गया। वहीं शहर की स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था को भी दुरुस्त किया गया है जिससे नागरिकों को रात के समय आवागमन में सुरक्षा और सुविधा मिली है। साफ-सफाई और जल निकासी जैसी मूलभूत समस्याओं का भी समाधान किया गया है‌ जितेंद्र दोहरे केवल स्थानीय कार्यों तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि इटावा क्षेत्र से जुड़े हर गंभीर मुद्दे को उन्होंने संसद के मंच पर प्रभावी ढंग से उठाया है। चाहे सिंचाई की समस्या हो किसानों के हितों से जुड़े सवाल हों या यहां के उद्योगों और व्यापार से जुड़े मुद्दे उन्होंने हर बार इटावा की आवाज को दिल्ली तक पहुंचाया है। उनके सवालों और चर्चाओं ने केंद्र सरकार का ध्यान इन मुद्दों की ओर खींचा है‌ जितेंद्र दोहरे की एक और बड़ी विशेषता यह है कि वह अपने कार्यकर्ताओं और पार्टी के प्रति हमेशा मजबूती से खड़े रहते हैं। पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जब भी किसी संकट या मुश्किल में होते हैं, सांसद जितेंद्र दोहरे उनके ढाल बनकर खड़े होते हैं। उनके इसी स्वभाव के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं में उनके प्रति अपार विश्वास और सम्मान है। उनकी नेतृत्व क्षमता और कार्यकर्ताओं के प्रति वफादारी ने समाजवादी पार्टी को इटावा में और अधिक मजबूत बनाया है‌सांसद जितेंद्र दोहरे का कार्यकाल इटावा के लिए एक नए विकास युग की शुरुआत साबित हो रहा है। जनता की समस्याओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता, कार्यों के प्रति उनकी दृढ़ता और अपने लोगों के प्रति उनकी मजबूत पैरवी ने उन्हें इटावा की जनता का प्रिय नेता बना दिया है। यदि यही गति और निष्ठा बनी रही, तो आने वाले समय में इटावा विकास के कई और मील के पत्थर स्थापित करेगा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर