Explore

Search

May 10, 2026 11:54 pm

लेटेस्ट न्यूज़

बड़ी खबर थानाध्यक्ष लोनार राकेश यादव का तबादला, भेजे गए पचदेवरा

बड़ी खबर थानाध्यक्ष लोनार राकेश यादव का तबादला, भेजे गए पचदेवरा

हरदोई पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले…

हरदोई में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने जनपद में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।जारी सूची के अनुसार कुल 9 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।निरीक्षक सतीश चन्द्र को अतरौली से बेनीगंज, निरीक्षक मार्कण्डेय सिंह को बेनीगंज से बेहटा गोकुल तथा निरीक्षक राकेश सिंह यादव को लोनार से पचदेवरा भेजा गया है। वहीं निरीक्षक इख्तियार हुसैन को टड़ियावां थाने का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा प्रभारी गैंगस्टर प्रकोष्ठ मनोज कुमार सिंह को अतरौली, थाना सुरसा के थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा को लोनार और चौकी प्रभारी रेलवेगंज विश्वास शर्मा को सुरसा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बेहटा गोकुल के थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र गिरि को पुलिस लाइन भेजा गया, जबकि पुलिस लाइन से शिव नारायण सिंह को रेलवेगंज चौकी प्रभारी बनाया गया है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर