Explore

Search

July 27, 2026 1:40 pm

लेटेस्ट न्यूज़

पिता का साया छिनने के बाद भी नहीं डिगा हौसला, सोनाक्षी ने पास की नवोदय परीक्षा

अब्दुल्ला अख़्तर
छिबरामऊ। नगर के विशुनगढ़ रोड स्थित एस.पी.एल. आदर्श विद्यालय की छात्रा सोनाक्षी शाक्य ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
नई बस्ती भैंनपुरा निवासी सोनाक्षी शाक्य (पुत्री स्वर्गीय सतेंद्र शाक्य) ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह मुकाम हासिल किया है। प्रधानाचार्य दीपक यादव ने बताया कि सोनाक्षी के पिता का साया सिर पर न होने के बाद भी उसकी लगन और अथक प्रयास ने उसे इस कठिन परीक्षा में विजयी बनाया।
छात्रा की ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया प्रबंधक रामपाल सिंह ने छात्रा को माल्यार्पण कर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं प्रधानाचार्य दीपक यादव ने छात्रा और उसके अभिभावकों का मुँह मीठा कराकर उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा सोनाक्षी की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। यह साबित करता है कि यदि संकल्प दृढ़ हो, तो संसाधनों की कमी लक्ष्य प्राप्ति में बाधा नहीं बन सकती।
इस खुशी के अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा, जिनमें मुख्य रूप से यतेंद्र कुमार, अमित शाक्य, धीरेंद्र सिंह, पीयूष यादव, ऋषभ श्रीवास्तव, विशाल अग्निहोत्री, अनीता देवी, कोमल चौहान, कामिनी यादव, नम्रता यादव, स्नेहा, दिव्या, प्रज्ञा दीक्षित, कृतिका चौहान, प्रिया पांडेय, रजनी प्रजापति और सोनाली पाण्डेय आदि शामिल रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर