Explore

Search

July 26, 2026 5:23 am

लेटेस्ट न्यूज़

हज़रत शेख सैय्यद हाजी पीर बाबा हुसैनी का दो दिवसीय उर्स संपन्न श्रद्धालुओं ने दरगाह शरीफ पर चादरें पेश की

इटावा। जनपद के बसरेहर ब्लाक में स्थित ग्राम मूंज में गंगा-जमुनी तहजीब की प्रतीक दरगाह हजरत शेख सय्यद हाजी पीर बाबा हुसैनी रहमतुल्लाह अलैह का दो दिवसीय 30 वां सालाना उर्स पूरी शानो-शौकत एवं धुमधाम से सम्पन्न हुआ जिसमें जनपद इटावा के अलावा मैनपुरी कन्नौज फर्रुखाबाद फिरोजाबाद उरई औरैया जालौन हमीरपुर झांसी से आए सभी वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।उर्स की जानकारी देते हुए उर्स कमेटी के सदर साग़ीर खान उर्फ गुड्डू भाई ने बताया कि उर्स की शुरुआत 5 मई दिन मंगलवार को कुरआन ख्वानी एवं गुस्ल से हुई बाद नमाज अस्र सरकारी चादर पोशी की गई और बाद नमाज ईशा मीलाद शरीफ एवं महफिलें शमा आयोजित की जिसमें मशहूर कव्वाल असलम साबरी कव्वाल उर्फ लल्लू भाई इटावी हज़रत पीर बाबा की शान में अपने कलाम पेश किए।कमेटी के सदर ने बताया कि हाजी पीर बाबा को खिराजे अकीदत पेश किए तथा बाहर से श्रद्धालुओ ने दरगाह पर चादरें पेश की और इसके बाद 11.30 बजे कुल शरीफ एवं फातिहा की गई जिसमें देश के लिए अमन चैन शान्ति की दुआं की और लंगर वितरण के साथ उर्स का समापन हुआ।उर्स उर्स कमेटी के सदर सागीर खान उर्फ गुड्डू व इनके साथी मोहसिन खान जावेद खान शाहिद खान आमिर खान असलम खान आजम खान साहिबे आलम इसरार खान इमरान खान उर्फ मुन्ना अमजद खान व सलमान खान आदि की ओर से व्यवस्था सराहनीय रही।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर