Explore

Search

July 26, 2026 7:34 am

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा में दसवीं इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का हुआ भव्य शुभारंभ

इटावा। एससी शूटिंग एकेडमी,कुनेरा में आयोजित दसवीं इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ।यह प्रतियोगिता 6 से 7 मई 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें जिले एवं आसपास के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रतियोगिता के पहले दिन इटावा के कई प्रमुख विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया,जिसमें अम्नीव विज़न स्कूल,इटावा के खिलाड़ियों की सर्वाधिक भागीदारी रही। इसके अलावा केन्द्रीय विद्यालय, डीपीएस,सेंट मैरीज,अम्नीव विज़न स्कूल तथा कन्नौज जिले के कानपुर पब्लिक स्कूल,दिव्यापुर सहित अन्य विद्यालयों के खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं।प्रतियोगिता का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता चंद्र मोहन तिवारी द्वारा किया गया।उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि शूटिंग एक ऐसा खेल है जो अनुशासन,एकाग्रता और आत्मविश्वास को मजबूत बनाता है। उन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीक और शूटिंग के महत्वपूर्ण गुण भी बताए।इस अवसर पर इटावा के कई होनहार खिलाड़ी उपस्थित रहे,जिनमें भारतीय टीम ट्रायल क्वालीफाई हेमंत चिगेरा,राजीव कुमार और युवराज यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे।साथ ही अम्नीव विज़न स्कूल के कोच मोहित यादव भी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे, जबकि सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया जाएगा।यह आयोजन खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें एक बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

इस चैंपियनशिप में अंडर-12,अंडर-16 और अंडर-19 वर्ग के साथ-साथ छोटे बच्चों के लिए लिटिल चैंप्स कैटेगरी भी रखी गई है।प्रतियोगिता में राइफल,पीप साइट राइफल,ओपन साइट राइफल एवं एयर पिस्टल स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं।यह प्रतियोगिता 7 मई तक चलेगी, जिसका समापन समारोह 7 मई की शाम को आयोजित किया जाएगा।

यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दे रहा है,बल्कि उन्हें भविष्य में शूटिंग को एक करियर के रूप में अपनाने के लिए भी प्रेरित कर रहा है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर