Explore

Search

May 4, 2026 7:23 pm

मानव हिन्द एकता समिति के अध्यक्ष अज़हरउददीन ने दिया नए अधिवक्ताओं को ₹10000 प्रतिमा अनुतोष दिए जाने के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री जी को प्रार्थना पत्र

इटावा शहर-मानव हिन्द एकता समिति के अध्यक्ष अज़हरउददीन ने इटावा के जिला अधिकारी महोदय के द्वारा मुख्यमंत्री को एक प्रार्थना पत्र नए अधिवक्ताओं को ₹10000 प्रतिमा अनुतोष दिए जाने के संबंध में दिया। यह प्रार्थना पत्र उन सभी अधिवक्ताओं को जिनका रजिस्ट्रेशन 2020 या 2020 के बाद में हुआ है अध्यक्ष अज़हरउददीन ने नए अधिवक्ता के हित की बात रखते हुए अधिवक्तागण सीखने के उद्देश्य से अपने सीनियर अधिवक्ताओं के दिशा निर्देश पर कार्य करके सीखते हैं जिनका उनको पारिश्रमिक ना के बराबर मिलता है या नहींभी मिलता है। नए अधिवक्ताओं के भी परिवार होते हैं और जिनका उपरोक्त पारिश्रमिक से घर नहीं चल सकता है। साथ ही साथ अध्यक्ष अज़हरउददीन ने यह भी कहा कि सरकार प्रदेश में नागरिकों को वास्तविक में न्याय दिलाना चाहती है या न्याय का शासन स्थापित करना चाहती है तो उन्हें नए अधिवक्ताओं की इस गंभीर समस्या का निधन करना चाहिए तभी न्याय का शासन स्थापित होगा। अध्यक्ष अज़हरउददीन ने कहा कि नए अधिवक्ताओं की आय का कोई जरिया नहीं होने के कारण प्रतिवर्ष अनेक अधिवक्ता बंधु आत्महत्या करने को मजबूर होते हैं। 

सभी अधिवक्ताओं ने मिलकर अपनी बात रखते हुए कहा कि सरकार को इस और ध्यान देना चाहिए यह अति आवश्यक विषय है जिससे न्याय का शासन स्थापित हो सके और नए अधिवक्ताओं का जीवन यापन करने के लिए प्रतिमा ₹10000 का अनुतोष राशि देने का आदेश पारित करना चाहिए।

इस मौके पर संजीव कुमार अधिवक्ता, जफर अधिवक्ता, हिमांशु अधिवक्ता, रामकिशोर अधिवक्ता, स्माइल अधिवक्ता, शाहनवाज अधिवक्ता, सहवार हाजिक अधिवक्ता, रक्षा अधिवक्ता, आकांक्षा अधिवक्ता, प्रज्ञा अधिवक्ता, रिजा बानो अधिवक्ता, विनीता अधिवक्ता, संगीता अधिवक्ता, व जीतू ठाकुर कफील कुरेशी अधिवक्ता, गुलजार अधिवक्ता, शुमाइल अधिवक्ताआदि लोग मौजूद रहे

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर