Explore

Search

April 30, 2026 1:59 pm

पसीने की कीमत मांग रहे ‘अंधेरे के रखवाले’, विभाग की बेरुखी से कर्मचारियों के घरों में चूल्हा जलना मुश्किल

अब्दुल्ला अख़्तर छिबरामऊ
छिबरामऊ (कन्नौज): जहाँ एक तरफ चिलचिलाती गर्मी में आम जनता बिजली कटौती से परेशान है, वहीं दूसरी तरफ वो कर्मचारी जो दिन-रात पसीना बहाकर आपके घरों को रोशन रखते हैं, खुद ‘अंधेरे’ में जीने को मजबूर हैं। कन्नौज के छिबरामऊ स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय पर आज बिजली कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
*अधिकारियों की ‘ऐश’, कर्मचारियों की ‘बेबसी’*
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिला है। ग्राउंड जीरो पर पहुंच कर विभाग की कार्यशैली को देखा तो पाया कि अधिकारी तो अपने एसी कमरों में बैठे हैं, लेकिन वो कर्मचारी जो अपनी जान जोखिम में डालकर खंभों पर चढ़ते हैं, उनके पास बच्चों की स्कूल फीस भरने तक के पैसे नहीं हैं।
अधिकारियों की संवेदनशीलता पर भी सवाल उठने वाजिब हैं क्यूंकि जब एसडीओ से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनका सीयूजी नंबर बंद पाया गया।
शायद अधिकारी फोन पर गेम खेलने में व्यस्त हैं, इसीलिए जनता और कर्मचारियों की फरियाद सुनने का उनके पास समय नहीं है।
धरने पर बैठे कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार राजपूत ने दो टूक शब्दों में कहा अट्ठाइस फरवरी के बाद से हमें फूटी कौड़ी नहीं मिली है। मार्च बीत गया और अब अप्रैल भी खत्म होने को है। अधिकारियों और ठेकेदारों की तरफ से सिर्फ ‘आज-कल’ का झुनझुना थमाया जा रहा है। अब हमने कसम खा ली है कि जब तक बैंक खाते में वेतन नहीं आएगा, हम यहाँ से नहीं हिलेंगे।
अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर बिछी दरी और उस पर बैठे दर्जनों कर्मचारी इस बात का गवाह हैं कि विभाग के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है। अब देखना यह है कि कुंभकर्णी नींद में सोया बिजली विभाग इन कर्मचारियों की सुध कब लेता है।
इस मौके पर बिजली विभाग के कर्मचारी प्रदीप पांडेय, रवि, प्रवीण कुमार, बबलू, अखिलेश, अरविंद, अभयराज,प्रवेश, मंजीत, सुरजीत, सचिन, कुलदीप, अशोक, ऋषभ, वीर प्रताप, अजय, आनंद मोहन, अनुपम, अमर, अतुल, संजीव, मुकेश, अमित शाक्य आदि सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर