जनपद इटावा, 24 अप्रैल 2026 – खेलों में इटावा का दबदबा एक बार फिर साफ देखने को मिला। कुल 04 चल वैजयन्तियों (रनिंग ट्रॉफियों) में से 03 पर कब्जा करते हुए इटावा ने प्रतियोगिता में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि 63वीं अंतर्जनपदीय पुलिस तैराकी, वाटर पोलो एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता-2026 में हासिल हुई।
समापन समारोह में एसएसपी ने किया पुरस्कार वितरण
24.04.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभयनाथ त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस लाइन स्टेडियम, इटावा पहुँचकर इस तीन दिवसीय (22-24 अप्रैल) जोनल प्रतियोगिता का भव्य समापन किया और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
इटावा की महिला और पुरुष टीमों ने मारी बाजी
· महिला वर्ग: इटावा की महिला टीम ने 6 किमी क्रॉस कंट्री एवं तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चल वैजयन्ती अपने नाम की।
· पुरुष वर्ग: पुरुष टीम ने क्रॉस कंट्री में प्रथम स्थान प्राप्त कर चल वैजयन्ती हासिल की।
व्यक्तिगत उपलब्धियाँ – रहा रोमांच
· 12 किमी क्रॉस कंट्री पुरुष वर्ग में का0 सतीश प्रजापति (इटावा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
· 400 मीटर दौड़ (पुरुष) में भी का0 सतीश ने ही प्रथम स्थान हासिल कर दोहरी जीत दर्ज की।
· 100 मीटर दौड़ (महिला) में म0का0 पूनम (इटावा) प्रथम, जबकि म0का0 अंजली (इटावा) ने द्वितीय स्थान पाकर इटावा का परचम लहराया।
प्रतियोगिता में शामिल जनपद
इस प्रतियोगिता में कानपुर जोन के 09 जनपदों की टीमों ने भाग लिया, जिनमें इटावा, फतेहगढ़, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर आदि शामिल रहे।
सभी विजेताओं को मिली सराहना
प्रतियोगिता के दौरान पुलिस लाइन स्टेडियम में अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। सभी विजेताओं को एसएसपी ने शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
#इटावा #पुलिस_प्रतियोगिता #खेल #क्रॉसकंट्री #चल_वैजयन्ती #सतीश_प्रजापति











