इटावा पुलिस – साइबर थाना 24.04.2026 साइबर फ्रॉड में “बिग डैडी एप” के मास्टरमाइंड सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार अपर पुलिस महानिदेशक (कानपुर जोन) व पुलिस उपमहानिरीक्षक (कानपुर परिक्षेत्र) के निर्देशन में कार्यवाही
एसएसपी इटावा के पर्यवेक्षण में थाना साइबर क्राइम की टीम ने दबिश देकर किया गिरफ्तार अभियुक्त ने पिछले 04 वर्षों में लगभग 01 करोड़ रुपये कमाये
उच्चाधिकारियों को प्राप्त शिकायत में बताया गया कि इटावा जनपद के कुछ लोग भोले-भाले नागरिकों को इंस्टाग्राम पर “बिग डैडी एप” का प्रचार कर, अधिक धनराशि प्राप्त होने का झांसा देकर निवेश करवाते थे। इस धोखाधड़ी में शिवा कुशवाहा मुख्य अभियुक्त पाया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, इटावा: बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने गहन जांच व साक्ष्य संकलन किया।
13.03.2026 को अभियुक्त शिवा कुशवाहा सहित 09 अन्य के विरुद्ध थाना साइबर क्राइम पर
मु0अ0सं0 11/2026 धारा 318(4) बीएनएस, 66D आईटी एक्ट, 5/9(1) प्रमोशन एण्ड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग एक्ट 2025
के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
· अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर के मार्गदर्शन में
· 23.04.2026 को पुलिस टीम ने पुलिस मार्डन स्कूल के सामने से अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त: शिवा कुशवाहा पुत्र राजेंद्र कुशवाहा
निवासी: मोहल्ला जालिम अड्डा, मैनपुरी फाटक के पास, थाना सिविल लाइन, जनपद इटावा
पुलिस पूछताछ में खुलासा
अभियुक्त ने बताया कि वह टेलीग्राम के जरिये “बिग डैडी एप” कंपनी का एजेंट बन गया था।
वह लोगों को बहकाने के लिए झूठ बोलता था –
“मैं लाखों रुपये जीत गया, आप भी जीत जाएंगे – बस बिग डैडी एप से जुड़िये और निवेश कीजिए।”
भोले-भाले लोग रुपये लगा देते थे और हार जाते थे। कंपनी उसे कमीशन देती थी।
उसने पिछले 04 सालों में लगभग 1 करोड़ रुपये कमाए।
बरामदगी
· 📱 01 आईफोन 14 (अपराध में प्रयुक्त)
पुलिस टीम (सराहनीय योगदान)
· प्र0नि0 राकेश कुमार शर्मा – थाना साइबर क्राइम
· का0 सुन्दरम सिंह चौहान
· का0 आदित्य देओल
· का0 सन्दीप सिंह
थाना साइबर क्राइम, इटावा
“इटावा पुलिस ने ‘बिग डैडी एप’ साइबर ठग गिरोह से 01 करोड़ रुपये ऐंठने वाले मुख्य अभियुक्त शिवा कुशवाहा को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त आईफोन 14 बरामद।”











