Explore

Search

July 10, 2026 10:32 pm

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा पुलिस (थाना चौबिया) द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत थाना चौबिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत जाकर जागरुकता कार्यक्रम किया गया आयोजित, हेल्पलाइन नंबरों एवं साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

स्वास्थ्य क्षेत्र में नया अध्याय: अदिति आई हॉस्पिटल के शुभारंभ से अब शहर में ही मिलेगा दक्षिण भारत जैसा विश्वस्तरीय नेत्र उपचार

इटावा सिविल लाइन्स स्थित जीजीआईसी (ईदगाह) के सामने नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में एक आधुनिक क्रांति का सूत्रपात हुआ है। विश्व स्तरीय मशीनों और अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित अदिति आई हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ जनपद न्यायाधीश/MACT इटावा, श्री राम चन्द्र यादव प्रथम द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर डॉ. दीपा गौर, पूर्व अध्यक्ष डीबीए अनिल कुमार गौर सहित शहर की तमाम प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं। अस्पताल का अवलोकन करने के बाद मुख्य अतिथि ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि ऐसी उन्नत तकनीक और सुविधाओं की उपलब्धता से अब स्थानीय मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाले इलाज के लिए बड़े महानगरों की ओर नहीं भागना पड़ेगा।

​अदिति आई हॉस्पिटल की संचालक और अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपा गौर (MBBS, MS, FIOL), जिन्होंने पूर्व में कानपुर के प्रसिद्ध शंकरा आई हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दी हैं, ने बताया कि इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य इटावा के निवासियों को दक्षिण भारत के प्रतिष्ठित अस्पतालों जैसी चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना है। यहाँ मोतियाबिंद के आधुनिक फेको ऑपरेशन और फोल्डेबल व प्रीमियम लेंस प्रत्यारोपण के साथ-साथ रेटिना परीक्षण, ग्लूकोमा (काला पानी) की जांच और भेंगापन के सटीक इलाज की व्यवस्था की गई है।

​अस्पताल की सबसे बड़ी विशेषता बच्चों की आंखों की देखभाल के लिए समर्पित विजन थेरेपी एवं मायोपिया कंट्रोल क्लीनिक है, जहाँ चश्मे के बढ़ते नंबर को नियंत्रित करने और बच्चों की दृष्टि सुधारने के लिए विशेष तकनीक उपलब्ध है। उद्घाटन समारोह में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं, चिकित्सकों और पत्रकारों सहित भारी संख्या में गणमान्य लोगों ने शिरकत की और इस नई पहल के लिए डॉ. दीपा गौर व उनके परिवार को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। यह अस्पताल न केवल सामान्य नेत्र रोगों बल्कि जटिल विकारों के उपचार के लिए भी इटावा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर