Explore

Search

April 14, 2026 5:13 pm

होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक डा हैनीमैन की जयंती मनायी गई, जटिल रोगों में चमत्कारिक कार्य करती है होम्योपैथी।

इटावा-होम्योपैथीक चिकित्सा पद्धति के जनक डा हैनीमैन की271वीं जंयती आईटीआई चौराहे के पास अतिथि रेस्टोरेंट इटावा पर जिला होम्योपैथिक ऐसोसिएशन एंव जिला होम्योपैथी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मनायी गई,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद क्षेत्राधिकारी नगर अभय नारायण राय ने हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण एंव दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया,

सीओ सिटी ने अपने संबोधन में कहा कि ,आज लाखों लोग होम्योपैथी जैसी सस्ती और सुलभ दवाईयों से लाभ ले रहे हैं,हमारी सरकार भी इस विधा को बढ़ावा दे रही है, जटिल रोगों में चमत्कारिक कार्य होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति से ही संभव है

जिले भर से आये सरकारी एंव प्राईवेट होम्योपैथी चिकित्सकों नें महात्मा हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा न्जली अर्पित की,कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला होम्योपैथक चिकित्सा अधिकारी डा.देवा रानी नें महात्मा हैनीमैन के जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि महामानव हैनीमैन मानवता के पुजारी थे,गरीबों और असाध्य रोगों को ठीक करनें के लिए इस महान चिकित्सा पद्धति की खोज की,मानव समाज उनका सदैव रिणी रहेगा।इस अवसर पर जिला होम्योपैथिक ऐसोसिएशन के अध्यक्ष डा के के सक्सेना, व्यापार मंडल इटावा के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित, डा अम्बरीष अग्रवाल, नीमा के अध्यक्ष डा जे के तिवारी , ,डा आशीष दीक्षित, डा रिषी अग्रवाल,डा सुरेश यादव डा.पीयूष वर्मा आदि ने भी डा हैनीमैन के जीवन पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार वर्मा, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर नरेंद्र कुशवाहा डा.चन्द्र शेखर, डा पीयूष अग्रवाल,,डा बीजी यादव, डा राजकुमार सिंह,डा धर्मेन्द्र,डा के के निगम,,डा सरनाम सिंह, डा राजेश मिश्रा,डा अनूप मिश्रा,डॉ राजेश यादव,डा सावित्री, डा सुमन, डा सुमारिका,डा सीपिका,डा काजल जैन, डा सत्य वीर यादव ,डा रोहिन अग्रवाल,डा रघुवीर यादव,,डा आशु अग्रवाल,डा वर्तिका दीक्षित,डा स्वेच्छा चतुर्वेदी,डा तनय गौड़ ,डा श्रीकांत,डा उमेश भटेले,डा मेघनाद,डा सी पी शाक्य, रमेश कुमार आदि चिकित्सकों की उपस्थिति रही।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर