Explore

Search

April 14, 2026 1:36 pm

सघन चेकिंग अभियान में एक साथ 50 दोपहिया वाहनों का चालान  20 वाहन सीज़ – कागजात न होने पर बड़ी कार्रवाई

इटावा पुलिस 10 अप्रैल, 2026 यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई एसएसपी इटावा के निर्देशन में थाना बकेवर क्षेत्र में प्रभावी कार्यवाही

 

कैसे हुई कार्रवाई

 

जनपद में कानून-व्यवस्था एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

 

इसी क्रम में 10.04.2026 को

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चन्द्र के नेतृत्व में

थाना बकेवर क्षेत्रान्तर्गत

सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध तुरंत और प्रभावी कार्रवाई की गई।

 

अभियान का परिणाम (एक नज़र में)

 

कार्रवाई संख्या

बिना हेलमेट चल रहे दोपहिया वाहनों का चालान 50

बिना वैध कागजात के वाहन सीज़ 20

सभी चालान एवं सीज़र कार्रवाई यातायात नियमों के कड़ाई से अनुपालन के लिए की गई

 

मौजूद रहे अधिकारी

 

· क्षेत्राधिकारी भरथना – रामदवन

· थाना बकेवर पुलिस एवं यातायात प्रभारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण

 

इटावा पुलिस की अपील आम जनता से अनुरोध है कि 

यातायात के सभी नियमों का पालन करें

हेल्मेट एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करें

वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज़ (ड्राइविंग लाइसेंस, RC, इंश्योरेंस) साथ रखें

 

नियमों का पालन करें – अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें

दुर्घटनाओं में कमी लाना हमारा साझा दायित्व है

 

🙏 जय हिंद – इटावा पुलिस, आपकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर