अब्दुल्ला अख़्तर छिबरामऊ
छिबरामऊ। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के संगठन का विस्तार करते हुए कमालपुर निवासी साबिर खान को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें यूनियन का जिला उपाध्यक्ष (कन्नौज) नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी एवं प्रदेश अध्यक्ष अवधेश यादव की अनुमति और दिशा-निर्देशों के बाद तय की गई है। साबिर खान की सक्रियता और किसानों के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन पर भरोसा जताया है।
संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सौरभ यादव ने साबिर खान को विधिवत मनोनयन पत्र सौंपकर उनके नाम की घोषणा की। इस दौरान सौरभ यादव ने कहा कि साबिर खान के जुड़ने से जनपद में संगठन को मजबूती मिलेगी और किसानों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जा सकेगा।
Author: Mohammed irfan













