Explore

Search

November 1, 2026 2:17 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

April 9, 2026
Mohammed irfan

ओलावृष्टि और बारिश से फसलें तबाह, पूर्व विधायक ने की मुआवजे की मांग

अब्दुल्ला अख़्तर छिबरामऊ असालत नगर के खेतों में पहुंचकर ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने लिया जायजा, शासन से सर्वे कराने की अपील छिबरामऊ (कन्नौज)। पिछले कुछ

Read More »
Mohammed irfan

हाईप्रोफाइल पारिवारिक विवाद—जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य पर पिता के ‘अपहरण’ का आरोप

अब्दुल्ला अख़्तर छिबरामऊ छिबरामऊ । जनपद कन्नौज में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहाँ सत्ताधारी दल की नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया

Read More »
Mohammed irfan

छिबरामऊ इंस्पेक्टर विष्णुकांत तिवारी लाइन हाजिर, कपिल दुबे ने संभाली कार्यवाहक इंस्पेक्टर की कमान

अब्दुल्ला अख़्तर छिबरामऊ छिबरामऊ (कन्नौज): उत्तर प्रदेश के कन्नौज जनपद अंतर्गत छिबरामऊ कोतवाली में बीती शाम पुलिस प्रशासन की ओर से बड़ी कार्रवाई देखने को

Read More »
Mohammed irfan

स्मार्ट मीटर पर संग्राम: भाकियू (अराजनैतिक) ने दी चक्का जाम की चेतावनी, बिजली विभाग में मचा हड़कंप

अब्दुल्ला अख़्तर छिबरामऊ छिबरामऊ (कन्नौज): उत्तर प्रदेश के जनपद कन्नौज में प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को लेकर छिड़ा विवाद अब बड़े आंदोलन की शक्ल अख्तियार कर

Read More »
Mohammed irfan

साबिर खान बने भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के कन्नौज जिला उपाध्यक्ष

अब्दुल्ला अख़्तर छिबरामऊ छिबरामऊ। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के संगठन का विस्तार करते हुए कमालपुर निवासी साबिर खान को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें

Read More »
Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर