Explore

Search

November 24, 2026 1:50 am

लेटेस्ट न्यूज़
[the_ad_group id="32"]
[the_ad id="21422"]

एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने किया थाना सैफई का मुआयना, पुलिस व्यवस्था का लिया जायजा

जनपद /सैफई। बदलते समय और आधुनिक तकनीक के बढ़ते उपयोग को देखते हुए पुलिस विभाग में भी तकनीकी दक्षता बढ़ाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधिक्षक ग्रामीण श्रीशचंद्र द्वारा थाना सैफई में पुलिस कर्मियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से संबंधित जानकारी दी। 

एसपी ग्रामीण ने पुलिस कर्मियों को बताया गया कि एआई तकनीक का उपयोग कर अपराध की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों की पहचान, डाटा विश्लेषण और जांच प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने एआई आधारित टूल्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से पुलिस कार्य प्रणाली और अधिक मजबूत होगी तथा अपराध नियंत्रण में भी सहायता मिलेगी। साथ ही पुलिस कर्मियों को साइबर अपराध से निपटने के लिए तकनीकी रूप से सक्षम बनाने पर भी जोर दिया गया।

 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचंद्र ने थाना सैफई का निरीक्षण भी किया। उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण कर पुलिस व्यवस्था, अभिलेखों तथा साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी (सीओ) के.पी. सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी भी मौजूद रहे। एसपी ग्रामीण ने थाना कार्यालय, मालखाना, एनडीपीएस, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर सेल, हवालात, शस्त्रागार और महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए संबंधित अभिलेखों की जांच की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थाना पुलिस को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए नियमित गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए। एसपी ग्रामीण ने थाना परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए पुलिस कर्मियों को अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने की बात कही। निरीक्षण के दौरान थाना स्टाफ के अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

[the_ad id="21418"]
[the_ad id="21391"]
[the_ad id="21390"]
[the_ad id="23258"]
Live Tv
[the_ad id='15197']
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
[the_ad id="14533"]