Explore

Search

April 14, 2026 5:18 pm

रास्ता भटकी नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों से कराया मिलान

इटावा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के कुशल निर्देशन में थाना वैदपुरा पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत एक संवेदनशील और सराहनीय कार्य करते हुए रास्ता भटकी एक नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया तथा उसे उसके परिजनों से मिलाकर सुपुर्द किया।

06.04.2026 को थाना वैदपुरा मिशन शक्ति टीम महिला एवं बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से वैदपुरा चौराहे पर तैनात थी। इसी दौरान टीम की नज़र रजमऊ रोड पर अकेली खड़ी एक बालिका पर पड़ी।

· मिशन शक्ति टीम ने तुरंत बालिका से नाम-पता पूछते हुए सौम्यता से पूछताछ की।

· बालिका ने बताया कि वह अपनी मौसी के घर जा रही थी, लेकिन रास्ता भटक गई।

· टीम ने बालिका के परिजनों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया।

· बालिका को तत्काल थाना वैदपुरा लाकर महिला हेल्प डेस्क पर सकुशल एवं सम्मानपूर्वक बैठाया गया।

· इसके बाद परिजनों को थाना बुलाया गया।

 

बालिका के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री बिना बताए घर से मौसी के यहाँ चली आई थी, जिसकी वे काफी देर से तलाश कर रहे थे।

 

तत्पश्चात मिशन शक्ति अभियान एवं ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत बालिका करिश्मा को उसके परिजनों से मिलाया गया।

 

😊 “अपनी पुत्री को सकुशल पाकर परिजन अत्यंत प्रसन्न हुए तथा पुलिस के इस सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।”

 

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम

 

क्रम नाम एवं पद

1. थानाध्यक्ष वैदपुरा नागेन्द्र सिंह

2. उ0नि0 मोहन सिंह

3. का0 अमित कुमार

4. म0हे0का0 माया देवी

5. म0का0 टीना सिंह

 

इटावा पुलिस का संदेश

 

#मिशनशक्ति के तहत हमारी प्रतिबद्धता –

हर नारी और बालिका की सुरक्षा, सम्मान और स्वालंबन हमारा प्राथमिक कर्तव्य है।

 

जय हिंद – जय भारत 🇮🇳

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर