इटावा पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर एक और बड़ी कार्रवाई की है। थाना लवेदी क्षेत्र में 28 मार्च को हुई झपटमारी की घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

मुठभेड़ के दौरान 2 शातिर बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि रेकी करने वाले और चोरी का माल खरीदने वाले सुनार को भी दबोच लिया गया।

· 🔫 02 अवैध तमंचे (315 बोर)
· 💣 06 जिंदा कारतूस + 04 खोखा
· 🏍️ बिना नंबर की अपाचे बाइक (घटना में प्रयुक्त)
· 📿 15 ग्राम पिघला हुआ सोना (लूटी गई चेन)
· 📱 05 मोबाइल फोन
· 💵 नकदी
पुलिस मुठभेड़ की कहानी
रात 05/06 अप्रैल 2026 को एसओजी/सर्विलांस व थाना बकेवर पुलिस महासिंहपुर पुल पर चेकिंग कर रही थी। तभी अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
पुलिस ने पीछा किया और घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की, जिसमें:
· राघवेंद्र शुक्ला (दाहिने पैर में)
· विश्वास उर्फ विशु (बाएं पैर में)
घायल हो गए। वहीं, सूरज राजावत (रेकी करने वाला) और शंकर सोनी (सुनार) को झालपुल के पास से गिरफ्तार किया गया
पूछताछ में खुलासा
अभियुक्तों ने 28 मार्च 2026 को लालपुर पुलिया के पास बाइक सवार दंपत्ति से सोने की चेन छीनने की बात कबूली। सुनार शंकर सोनी पिघलाकर सोना खरीदता था।
गिरफ्तार अभियुक्तगण:
1. विश्वास उर्फ विशु (मुख्य) – कानपुर नगर/लखना, इटावा
2. राघवेंद्र शुक्ला (मुख्य) – कानपुर नगर/लखना, इटावा
3. सूरज राजावत (रेकी) – कस्बा लखना, इटावा
4. शंकर सोनी (सुनार) – कस्बा लखना, इटावा
पंजीकृत मुकदमे:
· मु0अ0सं0 90/2026 – धारा 109(1)/61(2)/317(2) BNS व 7/25/27 शस्त्र अधिनियम – थाना बकेवर
· मु0अ0सं0 11/2026 – धारा 304(2) BNS – थाना लवेदी, इटावा
🧵 पुलिस टीम:
· प्रभारी एसओजी/सर्विलांस मय टीम
· थानाध्यक्ष बकेवर – विपिन मलिक मय टीम
· थानाध्यक्ष लवेदी मय टीम
अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में की गई।
इटावा पुलिस – अपराध के खिलाफ, जनता के साथ
जय हिंद 🇮🇳











