Explore

Search

September 15, 2026 8:24 am

लेटेस्ट न्यूज़

संचारी रोगों के खिलाफ जंग शुरू, 30 अप्रैल तक चलेगा विशेष सफाई अभियान

अब्दुल्ला अख़्तर
नगरपालिका जेई ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, सभी वार्डों में होगा सैनिटाइजेशन और कीटनाशक का छिड़काव
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर में संक्रामक बीमारियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नगरपालिका प्रशासन ने कमर कस ली है। बुधवार को नगरपालिका के जेई रविराज कौशल ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान के तहत नगर के सभी वार्डों में व्यापक स्तर पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
अभियान की शुरुआत करते हुए जेई रविराज कौशल ने कहा कि मौसम में बदलाव और आने वाली बरसात के मद्देनजर बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने जोर देकर कहा, “लापरवाही के कारण मलेरिया और डेंगू जैसे संचारी रोग किसी को भी अपनी चपेट में ले सकते हैं, लेकिन यदि हम जागरूक रहें और सावधानी बरतें, तो इन बीमारियों को फैलने से रोका जा सकता है।”
अभियान के दौरान नगरपालिका की टीम हर मोहल्ले में निम्नलिखित कार्य करेगी- नालियों और सड़कों की सघन सफाई, मच्छर जनित रोगों को रोकने के लिए कीटनाशक दवा और चूने का छिड़काव, हर वार्ड और गली में सैनिटाइजेशन का काम।
नगरपालिका कैंपस से रवाना हुई जागरूकता रैली वार्ड संख्या-1 अंबेडकर नगर पहुंची, जहाँ सफाई कार्य शुरू कर अभियान का आगाज किया गया। इस अवसर पर सफाई प्रभारी अमरदीप, सहायक सफाई प्रभारी प्रवेश यादव, और सफाई नायक सुभाष चंद्र, सलाउद्दीन, सूरज कुमार, राजेंद्र कुमार, आनंद कुमार, सुजीत कुमार व अमरजीत सहित भारी संख्या में सफाई कर्मी और ई-रिक्शा चालक उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर