Explore

Search

April 14, 2026 5:07 pm

मां उषा हेल्पिंग फाउंडेशन ने नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सिटी कॉन्वेंट स्कूल नियर भरथना चौराहा पर किया गया

इटावा मां उषा हेल्पिंग फाउंडेशन इटावा द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समाजसेवियों ने नशा मुक्ति पर जमकर चर्चा की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अनुराग दुबे ने कहा कि नशा मुक्ति कार्यक्रम आज जो चलाया गया है वह अपने आप में बहुत ही अनोखा कार्यक्रम है ऐसे आयोजन आगे से हम लोग प्रयास करें कि सार्वजनिक स्थलों रेलवे स्टेशन बस स्टैंड मुख्य बाजारों पर हो जिससे कार्यक्रम की सार्थकता को प्रदान किया जा सके। 

विशेष अतिथि राम शरण गुप्ता ने कार्यक्रम की सराहना की उन्होने कहा कि ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष ओम रतन कश्यप कहा कि ने युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए यदि हम नशा ना करें तो देश की शक्ति बन सकते है।ं

कार्यक्रम संयोजक राहुल सिंह चौहान ने कहा कि यदि एक इंसान अपने जीवन में 100रूप्ये प्रतिदिन का नशा करता है तो 50 लाख रुपए जीवन में बर्बाद कर देता है इन रूप्यो से वह अपने सपने पूरे कर सकता है युवाओं से आह्वान किया नशा ना करें। ऊसराहार से चलकर 75वर्षीय समाज सेवी राजा सिंह जी ने नशे से होने वाले नुकसान के बारे मे बताया व पत्रक भी बाटें

कार्यक्रम सहसंयोजक शैलेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि युवाओं को प्रतिदिन नशे से दूर रहने के लिए व्यायाम अवश्य करना चाहिए नशे से दूर रहना चाहिए।

मयंक विधौलिया समाजसेवी जी ने लोगों से कहा कि नशा अगर करना है तो लोगों को अपने माता-पिता की सेवा का व समाज की सेवा करने का नशा करना चाहिए

सुनील भदोरिया प्रबंधक आरबीएस स्कूल इटावा ने कहा कि बच्चों को इंग्लिश में स्पीच दी व उनके विद्यालय के बच्चों ने बहुत ही मनमोहक कार्यक्रम नशे पर प्रस्तुत किया

नीरज यादव अमेरिकन इंस्टीट्यूट के संचालक ने कहा कि में बच्चों को नशे से दूर रहने के बारे में इंग्लिश में स्पीच दी डॉ अमित पांडेय जी ने कहा ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए ताकि समाज मे प्रतिकूल संदेश जाना चाहिए

इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले समाजसेवियों को भी संस्थान ने सम्मानित किया जिसमें प्रमुख रूप से सुनील भदोरिया प्रदीप कुशवाह धीरेंद्र सिंह, मयंक विद्यौलिया शिवा ठाकुर, रणवीर सिंह चौहान देवेंद्र सिंह चौहान श्रीमती उर्मिला भदोरिया विपुल शर्मा, सुधीर राजावत, वरुण गोयल अजय कुमार गुप्ता विनीत चौहान ,सूर्या दीक्षित,धर्मपाल चौहान, प्रमेन्द्र बाजपेई, सूरज भदोरिया राजीव कुमार पाल आशीष तिवारी लालजी गुप्ता शिव सिंह यादव, चंद्रकांत, राजीव भदौरिया,संजीव राजपूत, अभिषेक राजपूत शरद तिवारी रक्तदाता ,राजीव नरुका, सौरभ परिहार,आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे!

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर