Explore

Search

July 10, 2026 10:53 pm

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा पुलिस (थाना चौबिया) द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत थाना चौबिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत जाकर जागरुकता कार्यक्रम किया गया आयोजित, हेल्पलाइन नंबरों एवं साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

संयुक्त प्रेस क्लब इटावा का नवगठन: 5 अप्रैल को होगी नई कार्यकारिणी का शुभारंभ,,पत्रकारों के लिए अहम सूचना: सदस्यता का अंतिम मौका, 31 मार्च तक करें आवेदन

इटावा। जिले के पत्रकारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर! संयुक्त प्रेस क्लब इटावा (उ. प्र.) की जिला एवं नगर कार्यकारिणी का गठन 5 अप्रैल, दिन रविवार को प्रस्तावित बैठक में किया जाएगा। नई कार्यकारिणी में उत्तरदायित्व संभालने के इच्छुक सभी पत्रकार साथियों के लिए सदस्यता प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

सदस्यता के लिए अंतिम तिथि: 31 मार्च

 

क्लब के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कार्यकारिणी में शामिल होने एवं कोई भी पदीय उत्तरदायित्व प्राप्त करने के लिए संयुक्त प्रेस क्लब की सदस्यता अनिवार्य है। इच्छुक पत्रकार 31 मार्च तक अपना सदस्यता फार्म आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा कर सकते हैं।

 

आवश्यक दस्तावेज:

 

· फोटो लगा हुआ एवं स्पष्ट रूप से भरा हुआ सदस्यता फार्म।

· आधार कार्ड की प्रति।

· वर्ष 2026 का संस्थान का अधिकृत पत्र (मान्यता पत्र) की अनिवार्य प्रति।

· दो अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो।

 

विशेष सूचना: क्लब की ओर से यह भी बताया गया कि सदस्यता शुल्क अभी किसी भी सदस्य से नहीं लिया जाएगा। समय पर प्रपत्र जमा करने वाले पत्रकार साथियों को ही कार्यकारिणी गठन में प्राथमिकता दी जाएगी।

 

5 अप्रेल: नई टीम का होगा गठन

 

5 अप्रैल को आयोजित होने वाली इस विशेष बैठक में न केवल कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, बल्कि पत्रकारों के आई कार्ड, इंश्योरेंस (बीमा) जैसी महत्वपूर्ण औपचारिकताओं को भी पूरा करने पर विचार किया जाएगा।

 

पत्रकारों की समस्याओं को लेकर 27 मार्च को होगा ज्ञापन

 

इससे पहले, पत्रकारों की लंबित समस्याओं के निराकरण के लिए 27 मार्च को संयुक्त प्रेस क्लब की ओर से सदर विधायक को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह कार्यक्रम पत्रकारों के हितों को प्राथमिकता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी होगी।

 

नए पदाधिकारियों ने दी यह जानकारी

 

यह जानकारी संयुक्त प्रेस क्लब इटावा के अध्यक्ष राजेन्द्र भसीन, महामंत्री सुधीर मिश्र, उपाध्यक्ष मसूद तैमूरी, संगठन मंत्री रघुवीर यादव एवं अध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अन्नू चौरसिया ने संयुक्त रूप से देते हुए सभी पत्रकार साथियों से समय रहते आवेदन पूर्ण करने की अपील की है।

 

मुख्य बिंदु एक नजर में:

 

·  27 मार्च: विधायक को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

·  31 मार्च: सदस्यता फार्म जमा करने की अंतिम तिथि।

· 5 अप्रैल: जिला एवं नगर कार्यकारिणी का गठन।

· कोई शुल्क नहीं: सदस्यता अभी पूर्णतः निःशुल्क है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर