अब्दुल्ला अख़्तर
छिबरामऊ। बनवारी नगर स्थित एसबीवीएस सभागार में ‘मेरा शहर मेरी जिम्मेदारी’ मुहिम के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान छिबरामऊ महोत्सव समिति के पदाधिकारी संजीव चौहान को शासन द्वारा मनोनीत किए जाने पर एमसीएमआर (MCMR) ग्रुप द्वारा उनका भव्य अभिनंदन किया गया।
मुहिम के संचालक गौरव त्रिपाठी ‘अमर’ ने कहा कि संजीव चौहान के मनोनयन से एमसीएमआर ग्रुप के प्रयासों को न केवल मजबूती मिलेगी, बल्कि प्रशासन और जनता के बीच जनसंवाद में पारदर्शिता भी आएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि अब नगर के विकास कार्यों में और तेजी आएगी।
बैठक में नगर की ज्वलंत समस्याओं पर वक्ताओं ने खुलकर अपने विचार रखे। प्रबुद्ध वर्ग और समाजसेवियों ने मुख्य मुद्दों को उठाया प्रमुख मार्गों पर लगने वाला भीषण जाम आमजन के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन चुका है, नगर में जर्जर सड़कें, स्ट्रीट लाइट की कमी और साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था पर चिंता जताई गई, वक्ताओं ने कहा कि बरसात के समय जल निकासी का उचित प्रबंध न होने से स्थितियां नारकीय हो जाती हैं, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की मांग भी जोर-शोर से उठी।
अपने अभिनंदन से अभिभूत संजीव चौहान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मेरी प्राथमिकता नगर की समस्याओं का त्वरित समाधान कराना है। मैं नगर पालिका बोर्ड और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करते हुए जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाऊंगा।”
इस अवसर पर समाजसेवी रिंकू पांडे, व्यापारी सचिन राज गुप्ता, शिक्षक लालू दुबे, किसान नेता अमन यादव, अरुणेश चतुर्वेदी, अक्कू, गुलशन, अधिवक्ता संजीव दुबे और आलोक दुबे सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
लेटेस्ट न्यूज़
एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने किया थाना सैफई का मुआयना, पुलिस व्यवस्था का लिया जायजा
April 8, 2026
8:19 pm

‘मेरा शहर मेरी जिम्मेदारी’ बैठक में गूँजीं नगर की समस्याएँ; संजीव चौहान का भव्य अभिनंदन










