Explore

Search

August 1, 2026 2:28 am

आवास विकास कॉलोनी में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न, सैकड़ों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

*आवास विकास कॉलोनी में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न, सैकड़ों ने लिया स्वास्थ्य लाभ*
छिबरामऊ : आवास विकास कॉलोनी (निकट सुभाष एकेडमी) में रविवार को पूर्व सैनिकों और स्थानीय नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए एक विशाल नि:शुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष आशिष चौहान एवं हवलदार ब्रजेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में आर्मी हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम ने अपनी सेवाएं दीं।
शिविर का मुख्य आकर्षण आर्मी हॉस्पिटल के सीईओ कर्नल आई.वी.एस गहलोत के निर्देशन में आई डॉक्टरों की अनुभवी टीम रही। इसमें नाक, कान, गला विशेषज्ञ डॉ. हर्षवर्धन ने मरीजों की गहन जांच की, फिजिशियन डॉ. नीतेश ने मौसमी बीमारियों और मेडिसिन संबंधी परामर्श दिया, तकनीकी टीम से हवलदार सुनील कुमार सिंह (ECG ऑपरेटर) और राहुल कुमार (बीपी व शुगर जांच) ने सैकड़ों लोगों की जांचें कीं।
जांच के दौरान डॉक्टरों ने गंभीर रूप से बीमार मरीजों को विशेष सावधानी बरतने और अपनी बीमारी के प्रति सचेत रहने की सलाह दी। शुगर (मधुमेह) के रोगियों को खान-पान में परहेज करने और नियमित रूप से सुबह टहलने की जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया गया। शिविर में आए सभी मरीजों को जांच के उपरांत नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
शिविर की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने में नवीन सिंह, विनय भारद्वाज और हरीश यादव का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर मुख्य रूप से संजय पौल, विनोद कुमार दुबे (पप्पू), विनय भदौरिया, भारत सिंह प्रजापति, सभासद पति शेर सिंह पाल, शिव नारायण चौहान, वीरेन्द्र सिंह राठौर, बटेश्वर सिंह, आर.के.एस चौहान, दिनेश सिंह, भगवान सिंह चौहान, और मेहराज वारसी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर