Explore

Search

July 10, 2026 10:01 pm

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा पुलिस (थाना चौबिया) द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत थाना चौबिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत जाकर जागरुकता कार्यक्रम किया गया आयोजित, हेल्पलाइन नंबरों एवं साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

विधवा महिला का आरोप: पुलिस की मिलीभगत से सिर चढ़कर बोल रहे दबंग

अब्दुल्ला अख़्तर
छिबरामऊ (कन्नौज): उत्तर प्रदेश में ‘जीरो टॉलरेंस’ और महिला सुरक्षा के दावों के बीच कन्नौज जनपद के छिबरामऊ थाना क्षेत्र से एक विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक विधवा महिला ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस की शिथिलता के कारण दबंगों ने न केवल उसके साथ मारपीट की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।
ग्राम महमूदपुर जागीर कुंवरपुर कंडौली की रहने वाली गुड्डी (पत्नी स्वर्गीय विनोद कठेरिया) ने प्रार्थना पत्र में आपबीती सुनाई है। घटनाक्रम के अनुसार 3 फरवरी 2026 रात के 12 बजे गांव का ही एक युवक दिनेश, पुत्र रामप्रकाश ठाकुर, पीड़िता के घर का दरवाजा बदनीयती से खटखटाने लगा। दरवाजा न खोलने पर उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर 112 नंबर पुलिस आई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, 5 फरवरी 2026 को पुलिस बुलाने से नाराज दबंगों ने दिनदहाड़े पीड़िता और उसकी बेटी संध्या को घेरकर लात-घूसों से बेरहमी से पीटा और उनका मोबाइल व 10 हजार रुपये छीन लिए, 26 फरवरी 2026 को दबंगों ने एक बार फिर पीड़िता पर ईंटों से हमला किया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसे चुनौती दी।
*पुलिस पर लापरवाही का आरोप*
पीड़िता का सबसे गंभीर आरोप छिबरामऊ पुलिस और कुंवरपुर कंडौली चौकी इंचार्ज पर है। पीड़िता के अनुसार, जब वह शिकायत लेकर चौकी गई, तो दरोगा जी ने मदद करने के बजाय उसे दुत्कार कर भगा दिया और कहा कि “तुम्हारी कोई शिकायत दर्ज नहीं की जाएगी, जहाँ जाना हो चली जाओ।”
चौकी के तीन चक्कर लगाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई, जबकि गांव के ही सोनी और नीतू इस पूरी घटना के गवाह हैं।
न्याय की उम्मीद में तहसील पहुंची महिला
स्थानीय पुलिस से निराश होकर पीड़िता गुड्डी ने अब उपजिलाधिकारी (SDM) छिबरामऊ को पत्र लिखकर न्याय की मांग की है। महिला का कहना है कि वह और उसका परिवार डर के साये में जी रहा है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस लापरवाह पुलिसिंग और दबंगों के खिलाफ क्या कड़ा कदम उठाता है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर