Explore

Search

July 28, 2026 10:28 am

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा में सियासी भूचाल! AIMIM ने 2027 से पहले बोला धावा, मोहम्मद गुफरान बने कमांडर

इटावा: उत्तर प्रदेश की सियासत में सेंध लगाने को बेताब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने अब अपना निशाना मुलायम सिंह यादव की जन्मभूमि इटावा पर साधा है। पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा दांव खेलते हुए मोहम्मद गुफरान को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

ओवैसी ब्रिगेड के इस फैसले को महज एक नियुक्ति नहीं, बल्कि पश्चिमी यूपी के दरवाजे पर दस्तक के तौर पर देखा जा रहा है। गुफरान की नियुक्ति से साफ संकेत है कि AIMIM अब सिर्फ पूर्वांचल तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि यादव बाहुल्य इस इलाके में भी अपनी जमीन तलाश रही है।

रणनीति क्या है?

माना जा रहा है कि गुफरान को कमान सौंपकर पार्टी ने इटावा की सियासी फिजा में मुस्लिम-यादव समीकरण के चल रहे खेल में नया तड़का लगाने की कोशिश की है। अब देखना होगा कि सपा और बसपा के गढ़ में AIMIM का यह ‘गुफरान’ कितना असर दिखाता है

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर