Explore

Search

August 24, 2026 11:59 am

फहीम जमा खान और संदीप चौहान वरिष्ठ प्रशासनिक सदस्य मनोनीत

दो पर्चे निरस्त होने से रिक्त हुए थे पद, एल्डर्स कमेटी ने की घोषणा; अधिवक्ताओं ने किया स्वागत

अब्दुल्ला अख़्तर

छिबरामऊ (कन्नौज): बार एसोसिएशन छिबरामऊ के वार्षिक निर्वाचन प्रक्रिया के तहत रिक्त चल रहे वरिष्ठ प्रशासनिक सदस्य के पदों पर मनोनयन की प्रक्रिया गुरुवार को पूरी कर ली गई। एल्डर्स कमेटी ने सर्वसम्मति से फहीम जमा खान और संदीप चौहान को इस पद के लिए मनोनीत किया है।

रिक्त पदों पर हुआ मनोनयन

विदित हो कि वार्षिक चुनाव के दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक सदस्य पद के दो पर्चे निरस्त हो गए थे, जिसके कारण यह पद रिक्त रह गए थे। आज दिनांक 26 फरवरी 2026 को एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रमाकांत दीक्षित ने समिति के अन्य सदस्यों और निर्वाचन समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में फहीम जमा खान और संदीप चौहान के नाम की घोषणा की। मनोनयन की घोषणा होते ही चैंबर परिसर में हर्ष की लहर दौड़ गई।

शॉल ओढ़ाकर और मिठाई खिलाकर जताया आभार

मनोनयन के पश्चात नवनियुक्त सदस्य फहीम जमा खान ने एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रमाकांत दीक्षित, सदस्य धर्मवीर सिंह, रामचंद्र यादव, राकेश कुमार दुबे, सैय्यद मोहम्मद आमिर रिजवी और दफेदार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह राठौर और महासचिव ललित प्रताप सिंह का माल्यार्पण कर आभार व्यक्त किया। अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे का मुँह मीठा कराकर बधाई दी।

मौजूद रहे दिग्गज अधिवक्ता

इस अवसर पर मुख्य रूप से नवनिर्वाचित अध्यक्ष जीतू श्रीवास्तव, नवनिर्वाचित महासचिव पंकज मिश्रा, सत्येंद्र पाठक, संजीव श्रीवास्तव, संजीव दुबे, राजीव हजेला, प्रणव सक्सेना, रूपेश दुबे, अमित राजपूत, स्नेहलता गुप्ता, वेदमती, अंजू पटेल और ललित दुबे सहित भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर