Explore

Search

March 2, 2026 2:29 am

जामा मस्जिद में छठे रोजे पर इफ्तार का आयोजन, अमन-चैन की मांगी दुआ

अब्दुल्ला अख़्तर

बिशुनगढ़ :कस्बा स्थित जामा मस्जिद में रमजान के छठे रोजे के अवसर पर समाजसेवी सरताज हुसैन द्वारा इफ्तार का आयोजन किया गया। इफ्तार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने भाग लिया।
इफ्तार से पहले रोजेदारों ने देश और क्षेत्र में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी। कार्यक्रम में आपसी सौहार्द और एकता का संदेश दिया गया।
समाजसेवी सरताज हुसैन ने कहा कि रमजान का महीना इंसानियत, सब्र और जरूरतमंदों की मदद का संदेश देता है, इसलिए इस पवित्र महीने में इफ्तार का आयोजन कर लोगों को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया गया।
इफ्तार के बाद सभी लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद इस मौके पर सामित हुसैन छोटे सिद्दीकी अतीक अहमद बकील अहमद राशिद सारिक फैसल सलमान बारसी सनवाज इरशाद अकबर हुसैन सकील मौजूद रहे

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर