Explore

Search

October 31, 2026 11:28 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

त्योहार के संगम पर इटावा पुलिस का ‘सुरक्षा घेरा’: एसएसपी ने संभाली कमान, हॉटस्पॉट पर फुट पैट्रोलिंग और धर्मगुरुओं संग संवाद

इटावा। पवित्र रमज़ान और रंगों के त्योहार होली के मद्देनजर जिले में शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए इटावा पुलिस ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस महकमा पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है, जिसका मकसद है कि दोनों त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ संपन्न हों।

 

एसएसपी ने खुद संभाला मोर्चा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने न सिर्फ चिन्हित हॉटस्पॉट स्थानों का निरीक्षण किया, बल्कि स्वयं फुट पैट्रोलिंग करते हुए आमजन से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के धर्मगुरुओं और मौलवियों से संवाद स्थापित करते हुए त्योहारों को आपसी भाईचारे, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

 

संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग

 

एसएसपी के निर्देश पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। पुलिस बल ने:

· मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त (फुट पैट्रोलिंग) की।

· प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं अतिसंवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ाई।

· संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया।

· आम नागरिकों से सीधा संवाद कर उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया।

 

धर्मगुरुओं और गणमान्य नागरिकों संग बैठक

 

पुलिस महकमे ने महज कानून-व्यवस्था तक सीमित न रहकर सामुदायिक पुलिसिंग पर भी जोर दिया। सभी थाना क्षेत्रों में विशेष बैठकों का आयोजन किया गया, जिनमें:

· संभ्रांत नागरिक, मौलवी, पुजारी और अन्य धर्मगुरु शामिल हुए।

· त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांति से मनाने की संयुक्त अपील की गई।

· उपस्थित लोगों से सुझाव प्राप्त कर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास किया गया।

· कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपेक्षा जताई गई।

 

अफवाहों पर होगी सख्त कार्रवाई

 

इटावा पुलिस ने साफ कर दिया है कि त्योहारों के मद्देनजर किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों या माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

गंगा-जमुनी तहजीब के लिए प्रसिद्ध इटावा में प्रशासन का यह सक्रिय रवैया नागरिकों के लिए त्योहारों को और भी खास बना देगा, जहां एक ओर होली के रंग होंगे तो वहीं दूसरी ओर रमज़ान की बरकत।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर