Explore

Search

July 26, 2026 12:41 pm

लेटेस्ट न्यूज़

पालिका अध्यक्ष ने सफाई कर्मियों को बांटी वर्दी, चेहरे खिले

अब्दुल्ला अख़्तर
सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्थायी और संविदा कर्मचारियों का हुआ सम्मान
छिबरामऊ, कन्नौज।नगर पालिका परिषद छिबरामऊ के सभागार में मंगलवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पालिका अध्यक्ष मनोज दुबे द्वारा नगर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने वाले जांबाजों का सम्मान किया गया। अध्यक्ष ने पालिका के समस्त स्थायी (परमानेंट) एवं संविदा सफाई कर्मचारियों को नई वर्दी का वितरण किया।
वर्दी पाकर कर्मचारियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष मनोज दुबे ने कहा कि सफाई कर्मचारी नगर निकाय की रीढ़ की हड्डी हैं। उनकी पहचान और सुरक्षा के लिए विभाग प्रतिबद्ध है। वर्दी न केवल उनकी पहचान है, बल्कि यह उनके अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक भी है।
कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक और सफाई विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। वितरण समारोह में मुख्य रूप से अमरदीप (सफाई प्रभारी),प्रवेश कुमार,सुभाष चंद्र (सफाई नायक),सूरज कुमार, सुजीत कुमार, आनंद कुमार, राजेंद्र कुमार, सलाउद्दीन, अमरजीत आदि सहित भारी संख्या में सफाई कर्मी उपस्थित रहे।
सफाई प्रभारी अमरदीप ने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन निर्धारित वर्दी पहनकर ही ड्यूटी पर आएं, जिससे जनता के बीच उनकी एक स्पष्ट पहचान बनी रहे और कार्य में पारदर्शिता आए। पालिका प्रशासन के इस कदम की कर्मचारियों ने सराहना की और पूरी निष्ठा के साथ नगर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर