अब्दुल्ला अख़्तर
छिबरामऊ: कई दिनों से चल रहे आयोजन में आज मूर्तियों की विशाल शोभायात्रा निकाली गई।
हनुमानगढ़ी के नवनिर्मित राधाकृष्ण एवं खाटूश्याम मंदिर में वृन्दावन से आए आचार्य प0 रमण बिहारी शरण जी ने बुधवार से मूर्तियों की प्रणप्रतिष्ठा का आयोजन प्रारम्भ किया।यजमान के रूप में मंदिर समिति के अध्यक्ष विपिन द्विवेदी पत्नी सहित मौजूद रहे।सहयोग के रूप में मंदिरो के मुख्य पुजारी प्रभात शुक्ला एवं अमित तिवारी मौजूद रहे।विधान के अनुसार आज सिंघासन पर विराजमान कर खाटूश्याम व राधाकृष्ण की मूर्तियों को नगर भ्रमण कराया गया।हजारों की संख्या में भक्त निशान लेकर नाचते गाते रंग अबीर से सराबोर होकर चल रहे थे।डीजे व बैंड की धुनो से निकलते भजन के स्वर माहौल को भक्ति मय कर रहे थे।नगर में मुख्य मंदिरो कालिका देवी मंदिर,गंगेश्वर नाथ मंदिर,विजय नाथ एवं मानशेश्वर नाथ होते हुए यात्रा हनुमानगढ़ी मंदिर जाकर सम्पन्न हुई शहर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई इस दौरान सभी मंदिरो के महंत व संत भी मौजूद रहे।यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया,चेयरमैन मनोज दुवे,पूर्व चेयरमैन राजीव दुवे,रजत त्रिपाठी,सुनील शुक्ला,प्रवीण तिवारी,शैलेन्द्र गुप्ता,ललु गुप्ता,आदि मौजूद रहे
लेटेस्ट न्यूज़
एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने किया थाना सैफई का मुआयना, पुलिस व्यवस्था का लिया जायजा
April 8, 2026
8:19 pm

हनुमानगढ़ी में राधाकृष्ण और खाटूश्याम की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब










