Explore

Search

September 14, 2026 5:10 am

लेटेस्ट न्यूज़

मिशन 2027′ के लिए सपा ने कसी कमर: नसीमुद्दीन सिद्दीकी के आने से बढ़ा मनोबल, 250 सीटों का लक्ष्य

अब्दुल्ला अख़्तर
छिबरामऊ : उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अभी से अपनी रणनीतियां तेज कर दी हैं। पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने दावा किया है कि पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के पार्टी में शामिल होने से सपा की ताकत कई गुना बढ़ गई है।
गांधीनगर स्थित अपने आवास पर लखनऊ से लौटने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि अब समय आ गया है कि कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें। उन्होंने नसीमुद्दीन सिद्दीकी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी को प्रदेश स्तर पर नया बल मिलेगा।
*250+ सीटों के साथ पूर्ण बहुमत का दावा*
ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने पार्टी की ताकत का उल्लेख करते हुए कहा कि आगामी चुनाव PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की एकजुटता के आधार पर लड़ा जाएगा, अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी ने 2027 के चुनाव में 250 से अधिक सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का लक्ष्य रखा है, उन्होंने याद दिलाया कि पिछले विधानसभा चुनाव में सपा ने 111 सीटें और लोकसभा चुनाव में 37 सीटें जीती थीं, जो पार्टी के बढ़ते ग्राफ को दर्शाता है।
इस बैठक के दौरान मुजफ्फर खान, आजाद खान, अयूब सिद्दीकी, शाहनिगार सिद्दीकी, हाशिम खान, मंसूर खान, गुलाम रसूल, अकील खान और अशफाक खान सहित भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर