अब्दुल्ला अख़्तर
तालग्राम(कन्नौज)। परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास गेरू से लदे एक ओवरलोड ट्रक को जप्त कर सीज किया गया है। विभाग ने ट्रक मालिक पर भारी जुर्माना भी ठोंका है।
जानकारी के अनुसार, परिवहन प्रवर्तन अधिकारी (PTO) सुनीता सैनी ने तालग्राम थाना क्षेत्र के निकवा के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चेकिंग अभियान चलाया था। इसी दौरान मध्य प्रदेश से गेरू लादकर तालग्राम की ओर आ रहे एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। जांच के दौरान ट्रक निर्धारित क्षमता से अधिक ओवरलोड पाया गया।
पीटीओ सुनीता सैनी ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए ट्रक पर 58,000 रुपये का जुर्माना लगाया। इसके साथ ही ट्रक को सीज कर तालग्राम थाने में खड़ा करवा दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि ओवरलोड वाहनों के कारण एक्सप्रेसवे पर हादसों का खतरा बना रहता है, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।
बताया गया है कि ट्रक में लदा गेरू होली के त्योहार के मद्देनजर लाया जा रहा था। ग्रामीण इलाकों में अक्सर होली के अवसर पर कच्चे मकानों की रंगाई-पुताई के लिए गेरू का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है। त्योहार के सीजन में मांग बढ़ने के कारण मुनाफाखोरी के चक्कर में वाहन चालक अक्सर ओवरलोडिंग का सहारा लेते हैं।
लेटेस्ट न्यूज़
जैन साध्वियों की सड़क दुर्घटना हत्या के विरोध में दिया ज्ञापन
May 25, 2026
8:25 pm
परिवार परामर्श केंद्र की पहल से बचे 4 परिवार, इटावा पुलिस ने कराया सुलह-समझौता
May 24, 2026
6:36 pm

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गेरू से भरा ओवरलोड ट्रक सीज, लगा 58 हजार का जुर्माना










