Explore

Search

April 15, 2026 2:56 am

असमानता, अस्पृश्यता के खिलाफ संघर्ष जरूरी। सुभाषिनी अली

इटावा 20 फरवरी। मार्क्सवादीवादी कम्युनिस्ट पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन करते हुए वरिष्ठ माकपा नेता एवं पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने कहा कि समाज के अंदर गैरबराबरी, छुआछूत तथा शोषण की समस्या बहुत गहरायी से व्याप्त है। पूंजीवादी, सामंतवादी व्यवस्था को बचाने के लिए उनके नेता समाज में धर्म और जाति के नाम, स्त्री-पुरूष के नाम, दलित और पिछडे वर्ग के अलग-अलग हिस्से के नाम पर व्यापत विभाजन की रेखा को तीखा करते रहे हैं। इससे बंटा समाज अलग-अलग रहकर लूट, शोंषण और भय का शिकार होता रहता है। कोई साहस जुटाकर लडना भी चाहता है तो उसकी आवाज को ही दवा दिया जाता है। 

सुभाषिनी ने आगे कहा कि जिन लोगों का शोषण हो रहा जो असमानता के शिकार हैं, यघपि उनकी संख्या बहुत अधिक है। वह एक होकर इन बुराईयों को समाज से मिटा तो सकते हैं परन्तु बंटे होने के कारण वह उन कुरीतियों से लडने में अपने को कमजोर महसूस करते हैं, परन्तु यह सच नही है। चूंकि जाति की व्यवस्था स्त्री-पुरूष के बीच का भेद, समाज में सदियों से रहा है, इसलिए इन शोषित जातियो के बीच विभाजन को समाप्त करना इतना सरल नही है। परन्तु इन्हें मिटाये बिना हम समाज से शोषण, और जाति-धर्म-लिंग के नाम पर चल रही गैर बराबरी को मिटा नही सकते है।

दूसरे सत्र में पार्टी के राज्य सचिव रविशंकर मिश्र ने कहा कि जनवाद के अधूरे कार्य को पूरा करने का काम पार्टी, जनता के जनवादी मोर्चे के निर्माण के द्वारा पूरा करेगी। आज तो जनतंत्र पर ही हमला है। संविधान और लोकतंत्र को बचाने के पूरे प्रयास होने चाहिए।

आज के दोनो सत्रों की अध्यक्षता माकपा जिलामंत्री एनआर यादव तथा संचालन अमर सिंह शाक्य ने किया। माकपा राज्य मंत्रिपरिषद सदस्य कामरेड मुकुट सिंह भी उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर