Explore

Search

April 16, 2026 3:16 pm

पच्चीस मंडलीय सिद्धचक्र महामंडल विधान का हवन की पूर्ण आहुति के साथ समापन 

इटावा। शहर के श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, लालपुरा में तपस्वी सम्राट आचार्य श्री 108 सन्मति सागर महाराज जी के अंतिम शिष्य आचार्य श्री 108 सुबल सागर महाराज जी ससंघ विराजमान हैं। उनके पावन सान्निध्य में इन दिनों क्षेत्र में धर्ममय एवं आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त है।आचार्य श्री के सान्निध्य में भव्य पच्चीस मंडलीय सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन अत्यंत श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। विधान का शुभारंभ विधानकर्ता शाशिकांत जैन ग्वालियर द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। प्रातःकाल भगवान श्रीजी का अभिषेक संपन्न हुआ तथा आचार्य श्री के मुखारविंद से शांति धारा बोली गई।शांति धारा करने का सौभाग्य विवेक जैन, पीयूष जैन, सोनू जैन, सौरभ जैन, सुनील जैन, अभिषेक जैन, भोलू जैन सहित युवा टीम को प्राप्त हुआ। विधान में पुरुषों एवं महिलाओं ने पीले वस्त्र, मुकुट व मालाएं धारण कर भक्ति भाव से सहभागिता की।

विधान में पात्र सौधर्म इंद्र विवेक जैन, कुबेर इंद्र विशाल जैन (मेडिकल), महेंद्र इंद्र महावीर प्रसाद जैन, यज्ञनायक इंद्र शैलेश जैन तथा राजाश्री पाल सौरव जैन द्वारा हवनकुंड में 108 मंत्रों से आहुतियां अर्पित की गईं। संपूर्ण विधान हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।

विधान संगीत की प्रस्तुति लोकेश एंड पार्टी द्वारा दी गई, जिसमें श्रद्धालु भक्ति नृत्य में झूम उठे। सांयकाल श्रीजी एवं आचार्य श्री की सुमधुर संगीत के साथ भव्य महाआरती संपन्न हुई।इस अवसर पर प्रश्न मंच का आयोजन भी किया गया, जिसमें विजेताओं को जैन समाज अध्यक्ष संजू जैन ठेकेदार द्वारा पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति गुप्ता व पकज यादव प्रधान भरथना ने आचार्य श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। जैन समाज अध्यक्ष, एवं श्रीमती पूजा जैन द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष का पगड़ी व तिलक लगाकर सम्मान किया गया।इस अवसर पर पूरन जैन, रोहित जैन, वैभव जैन, गौरव जैन सहित श्री दिगंबर जैन साधु सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सकल दिगंबर जैन समाज के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन चक्रेश जैन द्वारा किया गया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर