Explore

Search

September 14, 2026 6:27 am

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा में यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू, 67 केंद्रों पर 42 हजार परीक्षार्थी देंगे इम्तिहान, सीसीटीवी की पैनी निगरानी

इटावा, 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं आज बुधवार से पूरे प्रदेश की तरह इटावा जिले में भी धूमधाम से शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं सुबह की पाली में हिंदी विषय की परीक्षा दे रहे हैं, वहीं इंटरमीडिएट के विद्यार्थी दूसरी पाली में हिंदी सामान्य व साहित्यिक विषय की परीक्षा देंगे जिले में कुल 42,812 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें हाईस्कूल के 21,627 और इंटरमीडिएट के 21,185 अभ्यर्थी शामिल हैं। इन सभी के लिए जिले भर में 67 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं . प्रशासन ने शांतिपूर्ण और नकलविहीन परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।

सीसीटीवी से लैस हुए केंद्र नकल रोकने के लिए इस बार पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी 67 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी जिला विद्यालय निरीक्षक डीआईओएस कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से की जा रही है . इस बार परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए लखनऊ और प्रयागराज में भी लाइव वेबकास्टिंग की जा रही है

जिले के 67 केंद्रों में से तीन केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, जहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। परीक्षा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए 6 जोनल मजिस्ट्रेट और 9 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार भ्रमणशील रहेंगे . इसके अलावा, महिला शिक्षकों सहित आधा दर्जन उड़नदस्ते फ्लाइंग स्क्वायड भी औचक निरीक्षण के लिए गठित किए गए हैं परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक चलेगी . छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। प्रवेश पत्र की हार्ड कॉपी के साथ आधार कार्ड लाना भी अनिवार्य है, जबकि मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध है डीआईओएस अतुल कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हैं। उन्होंने छात्रों को तनावमुक्त होकर परीक्षा देने की सलाह दी है .

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर