Explore

Search

September 14, 2026 5:14 am

लेटेस्ट न्यूज़

हनुमानगढ़ी में सजेगा खाटू श्याम का दरबार, प्रभारी मंत्री समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

अब्दुल्लाह अख्तर
छिबरामऊ (कन्नौज): नगर के ग्रेसीगंज स्थित हनुमानगढ़ी (बिशुनगढ़ रोड) में नवनिर्मित श्री राधा-कृष्ण एवं श्री खाटू श्याम मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। आगामी 20 फरवरी, शुक्रवार को नगर भ्रमण के लिए विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
श्री राधा-कृष्ण खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और भाजपा जिला उपाध्यक्ष (सदस्य रेलवे सलाहकार समिति) विपिन द्विवेदी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 एवं 19 फरवरी: सुबह 10:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक विशेष पूजन और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे :20 फरवरी (शुक्रवार) दोपहर 12:00 बजे से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ होगा।
शोभायात्रा हनुमानगढ़ी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। यह पीपल चौराहा मंदिर से होते हुए कालका देवी मंदिर और गंगेश्वर नाथ मंदिर पहुंचेगी। इसके पश्चात शोभायात्रा पुनः नवनिर्मित मंदिर परिसर पहुंचेगी, जहाँ विधि-विधान के साथ मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा का यह पुनीत कार्य वृंदावन (मथुरा) के प्रसिद्ध आचार्य पंडित रमन बिहारी शरण जी के सानिध्य में संपन्न होगा।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथि और सरकार के प्रतिनिधि शिरकत करेंगे:
अध्यक्षता: श्रीमती रजनी तिवारी (प्रभारी मंत्री कन्नौज व राज्य मंत्री, उ.प्र. सरकार), विशिष्ट अतिथि: हरीश द्विवेदी (प्रदेश प्रभारी भाजपा असम, पूर्व सांसद व पूर्व राष्ट्रीय सचिव), अति विशिष्ट अतिथि: सुब्रत पाठक (पूर्व सांसद), अन्य अतिथि: डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह (एमएलसी), वीर सिंह (जिला अध्यक्ष भाजपा), और वीरेंद्र प्रताप सिंह (अध्यक्ष उ.प्र. कृषि अनुसंधान परिषद, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री)।
मंदिर ट्रस्ट ने सभी धर्मप्रेमियों से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर