Explore

Search

February 14, 2026 6:17 pm

इमाम हुसैन व मौला अब्बास की पैदाइश पर हुई महफ़िल

तुमसे मैं कहता हूं मकतल से दफा हो जाओ,, इससे पहले मेरे हमले से फना हो जाओ

इटावा। शहीदे आज़म इमाम हुसैन और अलमदारे कर्बला मौला अब्बास की पैदाइश के अवसर पर अली अब्बास सलमान व मोमनीन इटावा की ओर से मौलाना अनवारुल हसन ज़ैदी इमामे जुमा इटावा की अध्यक्षता में दरगाह हज़रत अब्बास अलमदार महेरा पर जश्ने महफ़िल का आयोजन किया गया।

महफ़िल में कलाम पेश करते हुए शायर शबरोज कानपुरी ने मौला अब्बास की शान में कलाम पेश करते हुए कहा कि तुमसे मैं कहता हूं मकतल से दफा हो जाओ, इससे पहले मेरे हमले से फना हो जाओ। शायर हाशिम फीरोजाबादी ने कलाम पेश करते हुए कहा विरदे नादे अली मेरे लब पर और किसी की ज़रूरत नहीं है, रास्ता रोक ले मुश्किल इतनी मुश्किल में हिम्मत नहीं है। शायर अली हसन जाफर ने कलाम पेश करते हुए कहा तेरा इरफान भला किसको हुआ है अब्बास, सिर्फ मासूम बता सकता है क्या हैं अब्बास। महफ़िल का संचालन करते हुए शायर मनाज़िर मेरठी ने कहा डरता नहीं है झुकता नहीं है आज भी ईरान, इसकी रगों में खूने रबां तक है हुसैन। इसके अलावा तनवीर हसन, अख्तर अब्बास रिजवी मोंटू, आसिफ रिज़वी अश्शू, सचिन वारसी, सलमान रिज़वी, आबिद रज़ा, अर्श, मोहम्मद सादिक आदि ने भी कलाम पेश किए। महफ़िल में बनारस से आये मौलाना नदीम असग़र ने इमाम हुसैन और मौला अब्बास की शान में तकरीर की। महफ़िल में वर्ष 2025 में कर्बला की जियारत व हज व उमरे पर जाने वाले लोगों को आयोजकों द्वारा गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। महफ़िल में अल्हाज कमर अब्बास नक़वी करबलाई, हाजी अरशद मरगूब, राहत अक़ील, नजमुल हसन, शावेज़ नक़वी, मो. मियां, मुशीर हैदर, मो. अहमद, इबाद रिज़वी, मो. आकिल, राजा, आतिफ एड., शौजब रिज़वी, मो. हुसैनसोनू नक़वी, अमीर हैदर, राशिद, शहजादे, राहिल सग़ीर सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

 

फोटो – महफ़िल में कलाम पेश करते शायर शबरोज कानपुरी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर