Explore

Search

November 2, 2026 1:57 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

जनपद इटावा रिजर्व पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का निरीक्षण: फिटनेस, अनुशासन व संसाधनों पर विशेष जोर

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने आज रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में आयोजित शुक्रवार परेड की सलामी ली और गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाए रखने पर बल दिया।

 

फिटनेस पर फोकस: अधिकारियों संग दौड़े पुलिसकर्मी

 

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने स्वयं पुलिस कर्मियों के साथ दौड़ लगाकर फिटनेस का परिचय दिया। साथ ही, समस्त पुलिस बल को विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम कराए गए।

परेड ग्राउंड में अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने हेतु टोलीवार ड्रिल भी करवाई गई।

यूपी 112 पीआरवी का सघन निरीक्षण

 

एसएसपी ने यूपी 112 पीआरवी का निरीक्षण करते हुए वाहनों में उपलब्ध:

 

· दंगा नियंत्रण उपकरण,

· फर्स्ट एड किट,

· अन्य आपातकालीन संसाधनों की जांच की।

उन्होंने उपकरणों की नियमित साफ-सफाई, समुचित रखरखाव व कुशल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आरटीसी बैरक व मेस का निरीक्षण: सफाई व गुणवत्ता पर विशेष ध्यान

 

निरीक्षण के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरटीसी कार्यालय, बैरक और मेस का जायजा लिया। उन्होंने: साफ-सफाई,· भोजन की गुणवत्ता,· आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पर संतोष व्यक्त किया व आवश्यक सुझाव दिए।

आदेश कक्ष का निरीक्षण व अर्दली रूम

 

परेड के उपरांत एसएसपी ने पुलिस लाइन आदेश कक्ष पहुँचकर विभिन्न रजिस्टरों व अभिलेखों का अवलोकन किया।

साथ ही, पुलिस कर्मचारियों का अर्दली रूम करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

#इटावा_पुलिस #अनुशासन_पहले_सेवा_बाद

निरीक्षण, अनुशासन और समर्पण

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर