Explore

Search

April 18, 2026 6:16 pm

ई तामिला से व्यापारियों का हो रहा शोषण-ओम रतन कश्यप – राज्य कर भवन स्थित अटल सभागार में व्यापार बंधु की बैठक में उठसया मामलां 

इटावा ई तामिला दिखाकर जीएसटी विभाग द्वारा एकपक्षीय निर्णय किए जाने का उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप ने विरोध करते हुए कहा कि विभाग किसी भी निर्णय से पूर्व एक बार रजिस्टर्ड डाक द्वारा व्यापारी को सूचना अवश्य दें।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने कहा कि हमारा व्यापार मंडल प्रदेश सरकार की जनहित की नीतियों का घर-घर जाकर प्रचार प्रसार कर रहा है लोगों को विभागीय जानकारी दे रहा है इसी प्रकार जीएसटी विभाग को भी अपने विभाग संबंधी जानकारी के प्रति लोगों को जागरूक करना चाहिए

महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा ने कहा कि बहुत सारे व्यापारी व्यापार करते समय खत्म हो जाते हैं और उनके परिजनों को सरकार द्वारा दिए जा रहे बीमा का लाभ नहीं मिलता है इसलिए विभाग को चाहिए कि प्रत्येक व्यापारी को इसके प्रति जागरूक करें।

जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार पाल ने कहा कि उन्होंने समय से सदैव जीएसटी जमा किया है उसके बावजूद भी उन्होंने वर्ष 2022 में जिस व्यापारी से माल खरीदा था उसने जीएसटी नहीं जमा किया जिस कारण उन्हें ब्याज सहित 3 वर्ष बाद शुल्क जमा करना पड़ा जो न्याय संगत नहीं है। इस पर विभाग को ऐसे दोषी जनों के विरुद्ध भी कार्रवाई करनी चाहिए

अपर आयुक्त ग्रेड वन राज्य कर इटावा एचपी राव दीक्षित ने कहा कि व्यापारियों को सदैव अपना ईमेल आईडी और अपना मोबाइल नंबर जीएसटी पोर्टल से जोड़कर रखना चाहिए जिससे कि विभाग उन्हें समय-समय पर मिलने वाली सुविधाएं और उनकी जानकारी दे सके अधिकांश देखा जाता है कि उनके अधिवक्ताओं के नंबर लिंक रहते हैं जिससे विभागीय जानकारी दिया जा पाना सभी को संभव नहीं हो पता है अपर आयुक्त ग्रेड वन राज्य कर इटावा जॉन इटावा की अध्यक्षता में राज्य कर भवन स्थित अटल सभागार में व्यापार बंधु की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई जिसमें व्यापार मंडल के तमाम पदाधिकारी ने प्रतिभाग किया बैठक में प्रमुख रूप से अपर आयुक्त ग्रेड वन राज्य कर इटावा जॉन एचपी राव दीक्षित डिप्टी कमिश्नर अरुण सिंह जॉइंट कमिश्नर बृजेंद्र प्रताप सिंह डिप्टी कमिश्नर खंड 3 इटावा अनिरुद्ध कुमार राय असिस्टेंट कमिश्नर खंड 2 इटावा मनीष कुमार राय जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमपी सिंह तोमर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार पाल बिना चौहान अभिषेक दिक्षित महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा महामंत्री रमेश यादव शहर उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता लक्ष्मी कुशवाहा शारदा देवी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर