Explore

Search

July 28, 2026 4:40 pm

लेटेस्ट न्यूज़

बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीसीटीवी से लेकर अलार्म सिस्टम तक की जाँच

इटावा, दि 19 जनवरी, 2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में पूरे जनपद में एक विशेष सुरक्षा अभियान चलाया गया। इसके तहत सभी थाना प्रभारियों, थानाध्यक्षों एवं चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों का व्यापक सुरक्षा निरीक्षण किया।

निरीक्षण दलों ने बैंक परिसर के अंदर और बाहर की सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया। सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अलार्म सिस्टम और अन्य सुरक्षा उपकरणों की जाँच की गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी प्रणालियाँ ठीक प्रकार से कार्य कर रही हैं।

 

प्रबंधन को दिए गए सख्त निर्देश

 

इस दौरान संबंधित बैंक प्रबंधकों एवं कर्मचारियों से मुलाकात कर उन्हें सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने बैंक कर्मचारियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की तुरंत सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।

 

आम जनता से सहयोग की अपील

 

निरीक्षण के दौरान बैंकों में आने वाले आम नागरिकों को भी जागरूक किया गया कि वे किसी भी असामान्य या संदिग्ध हरकत पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। इस तरह के सामूहिक सतर्कता से अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीवास्तव ने बताया कि यह निरीक्षण अभियान निवारक पुलिसिंग का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य बैंकों के खिलाफ होने वाले संभावित अपराधों को रोकना और नागरिकों की संपत्ति एवं जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। भविष्य में भी इस तरह के निरीक्षण नियमित रूप से किए जाएंगे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर