Explore

Search

November 25, 2026 4:38 am

लेटेस्ट न्यूज़
[the_ad_group id="32"]
[the_ad id="21422"]

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान , उत्कृष्ट कार्य करने वाले यातायात कर्मी सम्मानित

कन्नौज। शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक ‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और पुलिसकर्मियों को आधुनिक उपकरणों से लैस करने पर जोर दिया जा रहा है।

आधुनिक उपकरणों का प्रशिक्षण

पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियंका वाजपेई के पर्यवेक्षण में पुलिस लाइन स्थित यातायात कमांड सेंटर पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। यातायात प्रभारी रवि शंकर त्रिपाठी द्वारा विभाग में तैनात कर्मचारियों को अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के संचालन की बारीकियां समझाई गईं। इसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित उपकरणों पर प्रशिक्षण दिया गया:बॉडी वॉर्न कैमरा: पारदर्शिता और सुरक्षा के लिए, स्पीड रडार गन: तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम कसने हेतु, ब्रीथ एनालाइजर: शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच के लिए,डेसीबल मीटर एवं ई-चालान: शोर प्रदूषण नियंत्रण और डिजिटल चालान प्रक्रिया को गति देने के लिए ,क्री टॉर्च: रात्रि गश्त और चेकिंग के दौरान बेहतर दृश्यता हेतु।

पुलिसकर्मियों का सम्मान

अभियान के दौरान उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन भी किया गया। प्रभारी यातायात द्वारा बेहतरीन कार्य करने वाले निम्नलिखित कर्मचारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया अरशद अली (उप निरीक्षक, यातायात),मनोज कुमार (मुख्य आरक्षी),प्रमोद कुमार (मुख्य आरक्षी),प्रद्युम्न बैसला (आरक्षी)सम्मान पाकर कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पूरी निष्ठा से अपनी ड्यूटी निभाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर टीएसआई राम प्रताप सिंह, टीएसआई रवि नंदन माथुर सहित जितेंद्र, दीपक यादव, आनंद यादव और मनोज कुमार जैसे कई यातायात कर्मचारी उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

[the_ad id="21418"]
[the_ad id="21391"]
[the_ad id="21390"]
[the_ad id="23258"]
Live Tv
[the_ad id='15197']
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
[the_ad id="14533"]